20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादों के बीच दिखा कंगना रनौत का सॉफ्ट साइड, ‘सुंदर’ कहने पर शर्मा गईं एक्ट्रेस, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Kangana Ranaut Viral Video: बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बिंदास, बेबाक अंदाज और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से आए दिन वो सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच अब इंटरनेट पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'सुंदर' कहे जाने पर वह शरमा जाती हैं।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 20, 2026

Kangana Ranaut Blushes After Compliment

विवादों के बीच दिखा कंगना रनौत के सॉफ्ट साइड का वीडियो हुआ वायरल। (फोटो सोर्स: instagram/bollywoodvideopage)

Kangana Ranaut Blushes After Compliment: एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं और विवादों में घिर जाती हैं। हाल ही में, 'जेन जी' (Gen Z) के विरोध प्रदर्शनों पर उनकी टिप्पणी चर्चा में रही, जिसमें उन्होंने कुछ युवा हिंदू महिलाओं पर बिना किसी जिम्मेदारी के आजादी का दिखावा करने का आरोप लगाया और उन्हें 'जेनरेशन गटर' कहा। कंगना के बयानों और आलोचनाओं के बीच अब उनका प्यार भरा अंदाज वायरल हो रहा है।

तारीफ सुन शरमा गईं कंगना का वायरल वीडियो

इंटरनेट पर अब उनका एक हालिया वीडियो सामने आया है, जो उनकी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्री-रिलीज इवेंट का है। बैंगनी और ग्रे रंग की खूबसूरत साड़ी और शानदार नेकलेस पहने कंगना मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं, तभी एक महिला पत्रकार ने उनसे कहा कि वो उस दिन कितनी खूबसूरत लग रही थीं। अपनी तारीफ सुनते ही कंगना के चेहरे पर तुरंत मुस्कान आ गई क्योंकि उन्हें इस तारीफ की उम्मीद नहीं थी और उन्होंने नीचे अपने माइक की ओर देखा। फिर उन्होंने कहा, "किसी महिला से तारीफ मिलना हमेशा बहुत खास होता है। धन्यवाद!"

वीडियो पर फैंस के रिएक्शन

इस पल पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट किया, "मैंने कंगना को कभी इस तरह शरमाते हुए नहीं देखा। जब एक महिला दूसरी महिला की सच्चे दिल से तारीफ करती है, तो यह वाकई खास होता है।"

एक और यूज़र ने कहा, "उनकी आंखें कितनी जल्दी चमक उठीं!" एक और यूजर ने कहा, "ओह! क्या प्यारी मुस्कान है।" एक कमेंट में लिखा था, "कंगना का यह अंदाज बहुत प्यारा है!"

समाज और इंडस्ट्री के मुद्दों पर बेबाक राय रखती हैं कंगना

पिछले कुछ सालों में, कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के खिलाफ बोलने से लेकर 'आइटम सॉन्ग्स' की आलोचना करने तक, एक्ट्रेस ने राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात की है, जैसे कि रद्द किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध और यह कहना कि भारत को 2014 में असली आजादी मिली।

बाबा रामदेव की टिप्पणी पर किया पलटवार

इन दिनों कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद काफी सुर्खियों में है।बता दें कि विवाद कंगना के Gen Z प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान से शुरू हुआ, जिस पर बाबा रामदेव ने उनकी आलोचना करते हुए उनके अतीत और विचारों पर सवाल उठाए।

इसके बाद कंगना ने भी अपने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो उनकी जवानी या बेडरूम को लेकर ‘दिन में सपने’ न देखें और उन्हें उनके चरित्र पर सवाल उठाने से बचने की नसीहत भी दी।

'जेन जी' प्रोटेस्टर्स पर साधा निशाना

हाल ही में के हफ्तों में कंगना रनौत तब विवादों के घेरे में आ गईं, जब उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आंदोलन से जुड़े 'जेन जी' प्रोटेस्टर्स पर निशाना साधते हुए कई सोशल मीडिया पोस्ट किए। उन्होंने कुछ युवा प्रदर्शनकारियों को "गटर जेनरेशन" कहा और पूछा, "उन्हें कौन जन्म दे रहा है और पाल-पोस रहा है?"

करना पड़ा आलोचनाओं का सामना

इन टिप्पणियों के बाद विपक्षी दलों, CJP नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। बाद में, उन्होंने Gen Z की तारीफ करते हुए उन्हें भारत की सबसे बड़ी ताकत और देश की संस्कृति और पहचान का एम्बेसडर बताया।

समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जेन Z हमारे देश की ताकत है और एक तरह से हमारे देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे युवा तेजी से हमारी संस्कृति और उसकी पहचान के एम्बेसडर के तौर पर उभर रहे हैं।" उन्होंने साफ किया कि उन्होंने NEET-UG पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बारे में कोई सामान्य बयान नहीं दिया था, बल्कि उन्होंने "खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं" का जिक्र किया था। कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नज़र आई थीं। इसे मनोज तापड़िया ने डायरेक्ट किया था।