10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अलग ही तहजीब और चमक’, कंगना रनौत की पोस्ट पर फैंस कर रहे तारीफ, ‘भारत भाग्य विधाता’ का है इंतजार

Kangana Ranaut Social Media Post: एक्ट्रेस कंगना रनौत की ने सोशल मीडिया कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस उनकी सादगी, तहजीब और परसनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 10, 2026

Kangana Ranaut Looks

कंगना रनौत ने शेयर की फोटोज। (फोटो सोर्स: kanganaranaut)

Kangana Ranaut Looks: जल्द ही बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत भाग्य विधाता रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्ससाइटमेंट है। वहीं, कंगना रनौत इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रचार-प्रसार में काफी व्यस्त भी हैं। इसी बीच कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन पर उनके फैंस भर-भर कर कमेंट्स कर रहे हैं।

कंगना रनौत ने शेयर की फोटोज

अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोजस शेयर की हैं, जिनमें वो ऑरेंज कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने हुए हैं। बता दें कि ये फोटोज भी उन्होंने भारत भाग्य विधाता फिल्म के प्रमोशन इवेंट के लिए ही पहनी है। इसमें उन्होंने लिखा है, '#bharatbhagyavidhata 12 जून को रिलीज होने वाली है।'

कंगना की इस पोस्ट पर फैंस कर रहे तारीफ

क्वीन एक्ट्रेस के इस लुक पार उनके फैंस फ़िदा हो गए हैं। कुछ यूजर्स जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, कि आपकी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। एक यूजर ने लिखा, 'एक अलग ही तहजीब और चमक। 12 जून को सिनेमाघरों में एक्ट्रेस कंगना रनौत का जलवा देखने का इंतजार!'

दो दिन बाद रिलीज होने वाली है 'भारत भाग्य विधाता'

बता दें कि हाल ही में कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सच्ची घटनाओं पर आधारित एक कहानी की भावुक झलक दिखाई गई है। वो कहानी जो उन आम लोगों के बारे में है जिन्होंने मुश्किल और डरावने समय में असाधारण हिम्मत दिखाई और 400 से ज़्यादा लोगों की जान बचाने में मदद की। 'भारत भाग्य विधाता' उन नर्सों और वार्ड बॉयज की कहानी दिखाती है जो देश के सबसे मुश्किल दौर में गुमनाम हीरो बनकर सामने आये। PEN स्टूडियोज द्वारा पेश और PEN स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

नर्सों की यूनिफॉर्म पर बयान देकर फंसी कंगना रनौत

मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर लांच इंवेंट के दौरान, ANI के साथ बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि आज डॉक्टरों के पास अपने काम के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों को लेकर ज्यादा आजादी है, जबकि नर्सें अभी भी पारंपरिक यूनिफॉर्म स्टाइल का पालन करती हैं। इसके साथ ही कंगना ने कहा, "मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों वाला ड्रेस कोड अभी भी इस्तेमाल हो रहा है। हमारी नर्सें, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें पहन सकती हैं; उन्हें एक कोड मिलता है। लेकिन हमारी नर्सें, चाहे मौसम गर्म हो या ठंडा, एक तरह से विदेशी लुक में दिखती हैं। यह मेरी निजी राय है। लेकिन इस फिल्म में हमने ईमानदारी और सम्मान के साथ काम किया है। आकार और साइज़ मायने नहीं रखता, आपकी यूनिफॉर्म ही आपकी ड्यूटी है।"

हालांकि, इस बयान के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल भी किया। किसी ने बोला कि पहले अपने कपड़ों पर ध्यान दें, तो किसी ने लिखा कि नर्सों की ड्रेस से ज्यादा उनकी सैलरी पर बात होनी चाहिए।