बॉलीवुड

तलाक के बाद 50 साल के इस सिंगर को अपने से 16 साल छोटी हसीना संग हुआ प्यार, जल्दी कर सकते है शादी

Raghu Dixit and Varijashree Venugopal: इन दिनों 50 साल के इस मशहूर सिंगर की शादी को लेकर काफी सुर्खिया बनी हुई हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी 16 साल छोटी एक खूबसूरत हसीना के साथ मोहब्बत का जज्बा जाहिर किया है। दोनों की पहली मुलाकात में ही केमिस्ट्री महसूस हुई, और वहीं से उनके दिलों का मेल शुरू हुआ। उम्र का फर्क भले ही हो, लेकिन उनकी गहरी दोस्ती और सच्चे प्यार ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है…
2 min read
• •
Oct 16, 2025
तलाक के 6 साल बाद 50 साल के इस सिंगर को अपने से 16 साल छोटी हसीना संग हुआ प्यार
म्यूजिक कंपोजर और रघु दीक्षित के साथ कोरियोग्राफर मयूरी उपाध्याय (सोर्स: X)

Raghu Dixit and Varijashree Venugopal: म्यूजिक कंपोजर और गायक रघु दीक्षित इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 2005 में कोरियोग्राफर मयूरी उपाध्याय से शादी करने वाले रघु का 2019 में तलाक हो गया था। अब खबर है कि ये जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि रघु दीक्षित ग्रैमी अवार्डस के लिए नामांकित गायिका और बांसुरी वादक वरीजाश्री वेणुगोपाल के साथ शादी करने जा रहे हैं, ये जोड़ा इसी महीने (अक्टूबर) में ही शादी करेगा।

इस सिंगर को अपने से 16 साल छोटी हसीना संग हुआ प्यार

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रघु ने अपनी शादी के बारे में कहा, 'सच कहूं तो मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैंने खुद को जीवन भर अकेले रहने के लिए तैयार था, लेकिन जिंदगी ने कुछ और ही सोच रखा था।' इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'जो एक मजबूत दोस्ती के रूप में शुरू हुआ, वो स्वाभाविक रूप से प्यार और साथ में बदल गया। हमारी रुचियां समान हैं और हम एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। वरीजाश्री के माता-पिता के आशीर्वाद से, हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को एक साथ शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।'

उम्र का फासला

रघु दीक्षित और वरीजाश्री वेणुगोपाल के बीच उम्र का फासला भी काफी है। रघु का जन्म 11 नवंबर 1974 को हुआ और अभी उनकी उम्र 50 वर्ष है, जबकि वरीजाश्री 6 मार्च 1991 को पैदा हुई थीं और 34 वर्ष की हैं। दोनों के बीच 16 साल से ज्यादा का डिफरेंस है। हालांकि, रघु और वरीजाश्री ने साबित कर दिया है कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनकी पसंद काफी समान हैं और वे एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं।

दरअसल, अभी तक इनके शादी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन रघु और वरीजाश्री के फैंस उनके इस खास दिन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में वरीजाश्री को जैकब कोलियर के गीत 'ए रॉक समव्हेयर' के लिए ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी नॉमिनेशन मिला था।

Updated on:
16 Oct 2025 02:37 pm
Published on:
16 Oct 2025 02:37 pm
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान