बॉलीवुड

परवीन बाबी के साथ महेश भट्ट के रिश्ते पर बेटी पूजा भट्ट का खुलासा, बोलीं- मेरे पिता हमेशा उनके साथ खड़े रहे

Pooja Bhatt On Parveen Babi Death: अभिनेत्री परवीन बाबी की जिंदगी किसी रहस्य से कम नहीं रही। उनके आखिरी दिनों और पिता महेश भट्ट के साथ उनके रिश्ते पर अब बेटी पूजा भट्ट ने बात की है।

2 min read
May 28, 2026
Pooja Bhatt On Parveen Babi Death (सोर्स- एक्स)

Pooja Bhatt On Parveen Babi Death: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल रहीं परवीन बाबी की जिंदगी जितनी चमकदार दिखती थी, उतना ही गहरा रहस्य भी छिपा हुआ है। अपनी जिंदगी में परवीन बाबी हमेशा मानसिक परेशानियों से घिरी रहीं, हालांकि पर्दे पर उन्हें काफी पसंद किया गया लेकिन असल में वो दुख और दर्द से भरी रहीं। अब सालों बाद पूजा भट्ट ने अभिनेत्री के आखिरी दिनों को लेकर ऐसी बातें बताई हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें

‘डॉन 3’ विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में पहुंचे रणवीर सिंह, अभिनेता ने पूछा- जिदंगी का मकसद क्या?

पूजा भट्ट ने परवीन के आखिरी दिनों को किया याद (Pooja Bhatt On Parveen Babi Death)

पूजा भट्ट ने विक्की ललवानी से बातचीत करते हुए परवीन की जिंदगी के उन पहलुओं को याद किया, जिन्हें देखकर उन्हें बेहद दुख होता था। परवीन की जिंदगी के आखिरी दिन कितने अकेलेपन और खालीपन में गुजरे, ये बात तो हर कोई जानता है। पूजा ने बताया कि परवीन काफी मानसिक तनाव में थीं। पूजा के मुताबिक उस समय अभिनेत्री की हालत ऐसी हो चुकी थी कि उन्हें हर तरफ डर और साजिश नजर आने लगी थी।

‘हर किसी पर शक करने लगी थीं परवीन’

पूजा ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बाबी को लगने लगा था कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यहां तक कि उन्होंने एक इंटरव्यू में ये तक कह दिया था कि अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं। अभिनेत्री का डर इतना बढ़ चुका था कि वो खाने-पीने की चीजों को लेकर भी बेहद सतर्क रहती थीं। उन्हें लगता था कि कहीं कोई उन्हें जहर न दे दे।

पूजा भट्ट ने कहा कि लोग उस दौर में परवीन बाबी की हालत को समझने के बजाय लोग उसे तमाशे की तरह देख रहे थे। जबकि असल में वो एक ऐसी महिला थीं जो अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं। उनके मुताबिक ये किसी फिल्मी कहानी जैसा नहीं बल्कि असली जिंदगी का दर्द था।

महेश भट्ट और परवीन बाबी का रिश्ता (Pooja Bhatt On Parveen Babi Death)

परवीन बाबी और महेश भट्ट का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में गिना जाता है। दोनों लंबे समय तक साथ रहे थे। पूजा भट्ट ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा मुश्किल समय में परवीन का साथ दिया। जब दुनिया उनसे दूरी बना रही थी, तब भी महेश भट्ट उनके लिए खड़े रहे।

इतना ही नहीं, अभिनेत्री की मौत के बाद भी महेश भट्ट ने उनकी जिम्मेदारी निभाई। कहा जाता है कि जब परवीन बाबी का निधन हुआ तो कई दिनों तक उनका शव अस्पताल में पड़ा रहा। उस कठिन समय में महेश भट्ट ही आगे आए और उन्होंने अंतिम संस्कार की व्यवस्था करवाई।

बचपन की याद आज भी है ताजा

पूजा भट्ट ने ये भी बताया कि बचपन में वह एक बार अपने पिता के साथ परवीन बाबी के घर गई थीं। उस मुलाकात की याद आज भी उनके दिल में ताजा है। पूजा के मुताबिक परवीन बेहद प्यारी स्वभाव की थीं। उन्होंने उस दौरान पूजा को एक परफ्यूम गिफ्ट किया था, जिसे वह आज तक नहीं भूलीं।

टाइम्स मैगजीन पर परवीन को जगह

परवीन बाबी सिर्फ बॉलीवुड की स्टार नहीं थीं बल्कि वो भारतीय सिनेमा का ग्लोबल चेहरा भी बन चुकी थीं। वो पहली भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्हें टाइम मैगजीन के कवर पर जगह मिली थी। उनके फैशन और अंदाज की चर्चा हर जगह हुआ करती थी। हालांकि शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाली ये अभिनेत्री आखिर में बेहद अकेली रह गईं।

ये भी पढ़ें

FWICE बैन के बाद रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों के प्रोड्यूसर्स लेंगे एक्शन, फैसले के खिलाफ CCI में करेंगे अपील
Updated on:
28 May 2026 07:05 am
Published on:
28 May 2026 06:56 am
Also Read
View All