
मुंबई। इंटरनेट पर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से हमेशा टॉक आॅफ द टाउन बनी रहने वाली एक्ट्रेस—मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में है। इस बार पूनम ने फैंस को एक आॅफर दे डाला है। ये आॅफर भी अदला—बदली जैसा है।
जी हां, पूनम पांडे ने इस बार सीधे—सीधे अपने फैंस से अदला—बदली वाली डिल कर डाली है। पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड फोटो शेयर कर उस पर लिखा है कि, आप मुझे ट्विटर पर फॉलो करो, बदले में मैं आपको फॉलो करूंगी। पूनम के ये फोटो शेयर करने के साथ ही फैंस के रिएक्शन आने लगे।
कुछ फैंस ने पूनम के इस स्टंट को चीप करार दिया है तो किसी ने उन्हें लालची तक बोल दिया है। कुछ यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया है कि वे पहले से ही उन्हें फॉलो कर रहे हैं तो अब तक उनको फॉलो क्यों नहीं किया। कुछ फैंस ने उनके इस पोस्ट पर गंदे कमेंट भी किए हैं। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने इससे पहले एक और बोल्ड फोटो शेयर कर फैंस से उनकी फोटो के लिए टैगलाइन देने को कहा है। फैंस ने भी उनके मांगे सुझाव को गंभीरता से लेते हुए उनकी खुबसूरती पर जमकर कमेंट किए हैं।
पूनम पांडे के सोशल अकाउंट्स फेसबुक, टिवटर और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। पूनम अपने इन अकाउंट्स पर आए दिन बोल्ड फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। हालांकि उनको मिलने वाले कमेंट्स में से अधिकतर डर्टी कमेंट होते हैं। लेकिन उनके दिवानों की भी कोई कमी नहीं है। ऐसे फैंस पूनम की हर नई बोल्ड फोटो पर पॉजिटिव कमेंट कर उन्हें और फोटोज शेयर करने की रिक्वेस्ट करते नजर आते हैं। अब तक पूनम केवल एक ही मूवी में नजर आई हैं। उनकी इस मूवी का नाम नशा था। हालांकि ये मूवी बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।