29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / “स्पेगेटी स्ट्रैप पहनने से कोई अंदर से नहीं बदलता…’, नीना गुप्ता ने दिया बेबाक बयान, पंचायत पर भी की बात

“स्पेगेटी स्ट्रैप पहनने से कोई अंदर से नहीं बदलता…’, नीना गुप्ता ने दिया बेबाक बयान, पंचायत पर भी की बात

Neena Gupta On Panchayat season 5: 'पंचायत' के प्रमोशन के दौरान नीना गुप्ता ने इसे अपनी नई लाइफलाइन बताया और कहा कि पहले लोग उन्हें 'चोली के पीछे' गाने से जानते थे, लेकिन अब 'पंचायत' से अलग पहचान मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 29 Nov 2026, 3:05 PM IST

Neena Gupta On Panchayat season 5 and says wearing spaghetti straps does not change Karol Bagh roots

Neena Gupta On Panchayat her new lifeline after Choli Ke Peeche: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके कपड़ो को लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आती रहती है। वहीं, उनकी सीरीज पंचायत की बात हो तो लोग उनके एक्टिंग के दीवाने हो जाते हैं। कुछ ही समय पहले पंचायत के पांचवे सीजन की रिलीज डेट आ चुकी है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। अब सीरीज के कलाकार निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और पूरी टीम प्रमोशन में जुट गई है। इसी बीच नीना गुप्ता ने एक बार फिर कपड़ों को लेकर लोगों पर पलटवार किया। साथ ही उन्होंने पंचायत में अपने रोल को लेकर भी कई खुलासे किए।

नीना गुप्ता ने पंचायत की सक्सेस पर की बात

नीना गुप्ता ने आजतक के 'साहित्य 2026' सत्र में खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने 'पंचायत' की इतनी लोकप्रियता की कल्पना की थी? तो उन्होंने साफ कहा कि जब उन्होंने हां कहा था तब उन्हें नहीं पता था कि सीरीज इतनी बड़ी हिट होगी, लेकिन इसका कॉन्सेप्ट और स्क्रिप्ट उन्हें बेहद पसंद आया था। जो प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए काफी थे।

नीना ने आगे कहा कि अब यह सीरीज उनके लिए एक लाइफलाइन बन गई है। पहले लोग उन्हें 1993 की फिल्म 'खलनायक' के सुपरहिट गाने 'चोली के पीछे' से जानते थे, जिसे अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था और जिसमें माधुरी दीक्षित व संजय दत्त नजर आए थे, लेकिन अब दुनिया उन्हें 'पंचायत' की वजह से पहचानती है और यह बदलाव किसी भी लिहाज से बेहतर है।

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा से पूछा गया कि कास्ट में किसी को लेकर उन्हें शुरू में लगा था कि वह गांव के किरदार में फिट नहीं बैठ पाएगा? तो उन्होंने नीना गुप्ता का नाम लिया। अपना नाम सुनते ही नीना ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि यह सोच गलत है। उन्होंने कहा कि फैशनेबल कपड़े पहनने का मतलब यह नहीं है कि वह गांव की लड़की का रोल नहीं कर सकतीं। वह रेगर पुरा, करोल बाग में पली-बढ़ी हैं, जहां उनकी मां को 'नीना की मां' और 'पंकज की मां' कहकर बुलाया जाता था, और सिर्फ स्पेगेटी स्ट्रैप पहन लेने से कोई अंदर से नहीं बदल जाता। इस पर दीपक कुमार मिश्रा हंसे और साफ किया कि उनकी बात केवल भाषा के संदर्भ में थी।

3 दिसंबर से सीजन 5, फुलेरा में बदलेगा समीकरण

चंदन कुमार द्वारा लिखित और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय के निर्देशन में बनी इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इसमें नीना गुप्ता पूर्व प्रधान मंजू देवी के किरदार में नजर आई हैं, जबकि जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, संविका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सुनीता राजवार और पंकज झा अहम भूमिकाओं में हैं। सीजन 5 प्राइम वीडियो पर 3 दिसंबर से स्ट्रीम होगा, जिसमें गांव के चुनाव में मंजू देवी को हराने के बाद क्रांति देवी (सुनीता राजवार) नई प्रधान बनती नजर आएंगी।