बॉलीवुड

हनुमान अंश ने 26वें दिन रचा इतिहास! रिलीज से पहले प्रेमानंद महाराज ने निर्माताओं को दी थी चेतावनी, क्या हुई सफल?

Hanuman Ansh Box Office Day 26: फिल्म 'हनुमान अंश' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही हैं। फिल्म ने 26 दिनों में 50 करोड़ का कारोबार कर डाला है। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स को प्रेमानंद महाराज ने एक बड़ी सीख दी थी, जो मूवी की सफलता के बाद फिर वायरल हो रही है।
2 min read
Sep 02, 2026
Hanuman Ansh Day 26 create history Premanand maharaj warning makers
हनुमान अंश को लेकर प्रेमानंद महाराज ने दी थी मेकर्स को चेतावनी (Photo Source- Twitter/@VarunJamwaal)

Hanuman Ansh Box Office Day 26: फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अब सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। 1.8 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जो हर किसी को हैरान कर रहा है। लेकिन इस चमत्कारिक सफलता के पीछे एक गहरा आध्यात्मिक आधार भी है। फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने नीम करोली बाबा के दिव्य जीवन को पर्दे पर उतारने से पहले मथुरा जाकर प्रेमानंद महाराज जी से खास आशीर्वाद प्राप्त किया था और एक सीख ली थी।

हनुमान अंश रिलीज से पहले प्रेमानंद महाराज से मिले थे निर्माता

निर्माता अनुप्रिया नागर जब अपनी फिल्म की कहानी को लेकर प्रेमानंद महाराज जी के पास पहुंची तो उन्होंने पूछा था कि क्या धार्मिक मार्ग का अनुसरण करते हुए ऐसी फिल्म बनाना एक प्रकार की सेवा है? प्रेमानंद महाराज ने निर्माताओं को गंभीर चेतावनी के साथ मार्गदर्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि किसी पूजनीय संत के जीवन को पर्दे पर दिखाना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक भारी जिम्मेदारी भी है।

प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा था, "महान आध्यात्मिक व्यक्तित्वों की जिंदगी वैराग्य, भक्ति और ज्ञान से भरी होती है। ध्यान रखें कि फिल्म को ज्यादा फेमस या आकर्षक बनाने के लिए कोई मिर्च-मसाले का तड़का न लगाएं। नीम करोली बाबा जैसे आत्मज्ञानी संत की आध्यात्मिक अवस्था का पूर्ण अनुकरण करना तो असंभव है, लेकिन जो बातें प्रामाणिक हैं, उन्हीं पर टिके रहें।”

 प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, “दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मनगढ़ंत या अपुष्ट सीन जोड़ने से बचें। भले ही दर्शक फिल्म देखने न आएं, फिर भी संत के जीवन की प्रामाणिकता से समझौता नहीं होना चाहिए।"

प्रेमानंद महाराज ने कलाकारों को भी दिया था ज्ञान

प्रेमानंद महाराज ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल बाहरी तौर पर संत की भूमिका निभाने का ढोंग न करें। संत के चरित्र में प्रामाणिकता लाने के लिए साधना, अनुशासित और सात्विक जीवन शैली, संतों के ग्रंथों का अध्ययन और संत-संगत में समय बिताना बेहद जरूर है।

सूत्रों के अनुसार, 'हनुमान अंश' के निर्माताओं ने पूज्य महाराज जी की इस सलाह को अत्यंत गंभीरता से लिया और पूरी प्रामाणिकता के साथ फिल्म का निर्माण किया था। 

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक रफ्तार

फिल्म की शुरुआत भले ही सिनेमाघरों में धीमी रही, लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव शब्दों और संत नीम करोली बाबा के लिए अटूट आस्था के बल पर 17वें दिन के बाद इसने शानदार रफ्तार पकड़ी। महज 1.8 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने 26वें दिन कमाई में 54% की बढ़ोतरी दर्ज की और भारत में 8.50 करोड़ रुपये कमाए।

Updated on:
02 Sept 2026 10:21 am
Published on:
02 Sept 2026 10:17 am
Also Read
View All
‘KGF’ और ‘कांतारा’ का उदाहरण देकर बुरे फंसे राम गोपाल वर्मा, फैंस बोले- कन्नड़ स्टार्स का अपमान बंद करो

‘जौहर’ विवाद पर स्वरा भास्कर का यू-टर्न! पहले बताया कायरता, अब बोलीं- बयान को गलत ट्रांसलेट किया

‘बदसूरत महिला कहकर तोड़ा था रिश्ता’ अभिनेत्री अपारा मेहता ने पति दर्शन जरीवाला पर लगाए आरोप, अब अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

‘सिनेमाई जादू का हुआ एहसास’, थिएटर में ‘हनुमान अंश’ देख दंग रह गए मधुर भंडारकर, बोले- ‘पूरी इंडस्ट्री के लिए केस स्टडी’

पहली फिल्म रही फ्लॉप, सीक्वल ने रचा इतिहास! ‘आवारापन 2’ की सफलता पर इमरान हाशमी बोले- ‘मेरी अब तक की बेस्ट फिल्म’