बॉलीवुड

FIR के बाद ‘धुरंधर 2’ के विवादित सीन पर आर माधवन ने मांगी माफी, बोले- सिख समुदाय का हम…

R Madhavan On Dhurandhar 2 Dasam Granth Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के एक सीन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अब एक्टर आर माधवन ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Mar 24, 2026
R Madhavan On Dhurandhar 2 Dasam Granth Controversy (सोर्स- एक्स)

R Madhavan On Dhurandhar 2 Dasam Granth Controversy: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर जहां शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़ा एक विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय की ओर से आपत्ति जताई गई, जिसके बाद अभिनेता आर माधवन ने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी और पूरे मामले पर विस्तार से सफाई पेश की।

ये भी पढ़ें

‘तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए’, धुरंधर 2 के सेट पर अभिनेता के साथ शर्मनाक हरकत, बदसलूकी होने का दावा

सीन को लेकर उठा विवाद (R Madhavan On Dhurandhar 2 Dasam Granth Controversy)

दरअसल, फिल्म के एक दृश्य में गुरु गोविंद सिंह की रचना दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलते समय अभिनेता के हाथ में सिगरेट दिखाई देने का आरोप लगाया गया। इसे लेकर सिख समुदाय के कुछ संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई और इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

बताया गया कि इस मामले में गुरजोत सिंह खीर, जो ‘सिख इन महाराष्ट्र’ से जुड़े हैं, उन्होंने निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए इस दृश्य को आपत्तिजनक बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से फैल गया।

वीडियो जारी कर अभिनेता ने रखी अपनी बात (R Madhavan On Dhurandhar 2 Dasam Granth Controversy)

विवाद बढ़ने के बाद अभिनेता आर माधवन ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो साझा करते हुए साफ किया कि जिस तरह की बातें कही जा रही हैं, वो वास्तविकता से अलग हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान निर्देशक आदित्य धर ने पहले ही उन्हें निर्देश दिया था कि धार्मिक पंक्तियां बोलने से पहले सिगरेट बुझा दी जाए।

अभिनेता ने कहा कि वो स्वंय भी इस बात को लेकर पूरी तरह सजग थे और सीन की पवित्रता बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा गया था। उनके अनुसार सीन में शुरुआत में सिगरेट हाथ में जरूर दिखती है, लेकिन संवाद बोलने से पहले उसे बुझा दिया गया था।

धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि

अपने बयान में अभिनेता ने ये भी कहा कि उनका मकसद कभी भी किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने सिख समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर फिल्म रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल जाकर आशीर्वाद लेना अपनी परंपरा का हिस्सा मानते हैं।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी को इस सीन से किसी प्रकार की ठेस पहुंची है तो वो दिल से क्षमा चाहते हैं। उनका मानना है कि फिल्मों का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना होता है, न कि किसी की आस्था को आहत करना।

निर्देशक की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

जहां अभिनेता ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रख दी है, वहीं फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह विवाद फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म की सफलता और विवाद- दोनों के बीच यह मामला अब इंडस्ट्री में धार्मिक संवेदनशीलता और फिल्मी अभिव्यक्ति की सीमाओं पर एक नई बहस को जन्म दे रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर क्या स्थिति बनती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

ISI सहयोगी के साथ दिखा ‘धुरंधर’ पर तंज कसने वाला बॉलीवुड गायक, विशाल ददलानी को सफीना खान के साथ देखकर भड़के लोग

Updated on:
24 Mar 2026 07:02 pm
Published on:
24 Mar 2026 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर