Rajat Bedi Daughter Vera Bedi: रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पैपराजी उनके सामने आते ही दंग रह गए। वेरा ने जब पैपराजी को देखा तो उनका रिएक्शन बेहद खास और ग्लैमरस था।
Rajat Bedi Daughter Vera Bedi: साल 2025 में कई रिलीज और स्टार्स की वापसी हुई है लेकिन 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी सीरीज और एक्टर रजत बेदी की वापसी ने एक अलग ही छाप छोड़ी है। सीरीज और रजत के काम ने ना सिर्फ उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया बल्कि दर्शकों को उनके परिवार, खासकर उनकी बेटी वेरा बेदी के बारे में जानने की उत्सुकता भी बढ़ाई है।
बता दें, खूबसूरत स्टार किड वेरा की जवानी की करीना कपूर से अजीब-सी समानता ने कुछ ही समय में शहर में खूब सुर्खियां बटोरी है। तब से वेरा जहां भी स्पॉट होती हैं, वे तुरंत चर्चा बटोरने लगती हैं। हाल ही में, वेरा बेदी को एक बार फिर पैपराजी ने स्पॉट किया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वेरा बेदी को इस बार ऑल-ब्लैक लुक में देखा गया। उनके सिंपल हेयरडू और चमकते चेहरे ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने वेरा की फोटोज लेनी शुरू कीं स्टार किड थोड़ी शर्मीली दिखीं। हालांकि, उन्होंने अपने चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान बनाए रखी और कैमरामैन को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। उनका ये अंदाज कैमरे में खूबसूरती से कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उनके पिता रजत बेदी के मुताबिक, वेरा अचानक मिल रही इस भारी अटेंशन से एक तरफ डरी हुई हैं, तो दूसरी तरफ थोड़ी परेशान भी महसूस कर रही हैं। रजत ने इस बारे में फिल्मीज्ञान को पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'अभी वो उस अटेंशन से भी एक्साइटेड है जो उसे मिल रही है और वो डरी हुई है क्योंकि ये बहुत ज्यादा है… वो डर भी जाती है कभी कभी।'
उन्होंने आगे कहा, '' वो कहती है पापा अब मैं जहां भी जाती हूं, लोग अचानक घूरना शुरू करते हैं और वो ये सब इंस्टाग्राम पर, अपनी तस्वीरें देखती है जो उसने नहीं की हैं और लोगों ने गलत चीजें भी फैलाई हैं उसे बस लग रहा है कि हर दूसरी चीज उस पर आ रही है। इसलिए वो थोड़ी परेशान भी हो रही है।" बता दें, रजत बेदी का कहना है कि वेरा का बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं है, क्योंकि फिलहाल उनका ध्यान अपनी कॉलेज की पढ़ाई पर फोकस है।