बॉलीवुड

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

Rajesh Puri on Sunita Ahuja and Govinda: टीवी एक्टर राजेश पुरी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुनीता को पब्लिकली बोलते समय गोविंदा की सुपरस्टार इमेज और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही गोविंदा के सेट पर लेट आने और उनकी शानदार प्रोफेशनलिज्म के बारे में भी बात की।
2 min read
Jul 11, 2026
Rajesh Puri on Sunita Ahuja
सुनीता आहूजा को राजेश पुरी की सलाह। (फोटो सोर्स: Siddharth Kannan)

Rajesh Puri on Sunita Ahuja: टीवी इंडस्ट्री में दूरदर्शन से धारावाहिक 'होम लोग' में लल्लू का किरदार निभाने वाले राजेश पुरी हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं, उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें खास तौरपर 'हम लोग' में निभाए गए किरदार से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज, फिल्मों और थिएटर में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक पॉडकास्ट में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर गोविन्द और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में बात की।

गोविंदा लेट आते थे सेट पर (Govinda Arrived Late on Set)

फिल्म के सेट पर लेट आने की बात पर राजेश पुरी ने बताया, 'मैं एक फिल्म कर रहा था, 'राजा भैया' या उसके डायरेक्टर थे रमन कुमार। तो मैंने एक दिन पैकअप हुआ तो रमन से पूछा, मैंने कहा, "यार कल की क्या शिफ्ट है?" तो उन्होंने कहा, "गोविंदा शिफ्ट।" मैंने कहा, "क्या मतलब?" कहते, "यार वो जब आ जाएगा शिफ्ट शुरू हो जाएगी।" तो लेकिन अब नेक्स्ट डे आए भाई साहब, लेट आए, काफी लेट आए, काफी… इतना लेट कि लोगों ने लंच-वंच भी कर लिया था, तब वो आये थे। जब गोविंदा आए और "जी आए हां क्या है?' और 45 मिनट के अंदर पूरा सीन शूट हो गया। वो बंदा क्या जादू करता है, वो फटाफट आ गया, सब डायलॉग भी याद कर लिए, इंप्रोवाइज भी कर लिया, शूट भी कर दिया, टारगेट भी कंप्लीट कर दिया। अब ऐसे आदमी को आप क्या कहोगे? वो बात अलग है कि हम पक गए सुबह से बैठे-बैठे, लेकिन काम पूरा करके गया। वो एक बहुत अच्छा इंसान है।

राजेश पुरी और गोविंदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया

बता दें कि राजेश पुरी और गोविंदा ने साथ में तकरीबन सात से आठ फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'रखवाले', 'राजा भैया', 'दुलारे', 'जैसी करनी वैसी भरनी' के नाम शामिल हैं।

सुनीता आहूजा को गोविंदा के 'सम्मान और ओरा' का ख्याल रखना चाहिए

सुनीता आहूजा के बारे में बात करते हुआ राजेश पुरी ने कहा, 'वे लाइमलाइट में आ रही हैं ये अच्छी बात है, लेकिन उन्हें गोविंदा के 'सम्मान और ओरा' का ख्याल रखना चाहिए और टीवी या इंटरव्यू में ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए जो उनके परिवार की इमेज को खराब करने और उनके खिलाफ हों।

राजेश पुरी ने और टीवी और इंडस्ट्री के बारे में और भी कई बातें की, जैसे उन्होंने MeToo मूवमेंट और आलोक नाथ विवाद पर बात करते हुए बताया कि कैसे इस विवाद के बाद टीवी के 'बाबू जी' आलोक नाथ का करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना यहां तक कि नए प्रोजेक्ट के ऑफर्स को भी ठुकरा दिया। उन्होंने खुद को गुमनामी के अंधेरे में कैद कर लिया।

Updated on:
11 Jul 2026 02:25 pm
Published on:
11 Jul 2026 02:23 pm
Also Read
View All