बॉलीवुड

रणबीर कपूर नहीं बल्कि ये हैं दीपिका के पहले बॉयफ्रेंड..

तीन साल तक रहें थे लीव इन रिलेशनशिप में
2 min read
Jan 05, 2018
deepika padukone birthday
deepika padukone birthday

दीपिका पादुकोण का नाम अब बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं में आता है। एक के बाद उनकी फिल्म हिट होती जा रही है। ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ करियर की शुरुवात करने वाली दीपिका का करियर ग्राफ उपर ही चढ़ता जा रहा है। ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी वो वीन डीजल के साथ फिल्म XXX में नजर आ चुकी है। इस कमाल की अदाकार का है आज 32 वां जन्मदिन। इस मौके पर हम आपको बताते है फिल्मों के अलावा दीपिका का दूसरा पहलू जिसके कारण वो हमेशा चर्चा में रही हैं और वो है दीपिका का 'रिलेशनशिप'

निहार पान्डया-
बता दें कि रणवीर कपूर असल में दीपिका पादुकोण के पहले बॉयफ्रेंड नहीं हैं। दरअसल दीपिका के फर्स्ट बॉय फैन्ड का नाम है 'निहार पान्डया'। निहार, मुम्बई में दीपिका के पहले बॉयफ्रेंड थे। दोनों की मुलाकात 2005 में मुम्बई में एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। बताया जाता है कि दीपिका, निहार के साथ 3 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहीं थी। बता दें कि अब जल्द ही निहार भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'मणिकर्णिका'।

रणबीर कपूर-
वैसे तो दीपिका का नाम सबसे ज्यादा रणबीर कपूर के साथ उछला था। दोनों ने पब्लिकी ये बात कबूल भी कर ली थी। मीडिया में भी दोनों चर्चा में बने रहते थे। लेकिन इन दोनों की जोड़ी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। दोनो का ब्रेकअप हो गया। इस खबर से पूरा बॉलीवुड दंग रह गया था।

सिद्धार्थ माल्या-

दीपिका का नाम किंगफिशर के मालिक के बेटे सिद्धार्थ माल्या से भी जुड़ चुका है। इन दोनों को कई बार आई. पी .एल मैचों के दौरान साथ देखा गया था। एक टीवी शो के दौरान सिद्धार्थ ने ये बात कबूली भी थी। लेकिन जैसे जैसे माल्या परिवार दिक्कतों में फंसती गई वैसे-वैसे इनका रिश्ता भी खत्म हो गया।

रणवीर सिंह-

बता दें, आज कल बॉलीवुड की मस्तानी अपने बॉजीराव के साथ श्री लंका में छुटिटियं मना रहीं हैं। फिल्म रामलीला से करीब आई ये जोड़ी अब ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह धमाल मचाती है। जब भी दोनों साथ आते है कैमरे इस जो़ड़ी की ओर पैन हो जाते है। कुछ दिनों पहले ये भी चर्चा थी कि इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन हाल ही में ये जोड़ी एक डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। वैसे अब एक नयी चर्चा भी बॉलीवुड के गलियारों में चल रही है कि अपने 32वें जन्मदिन पर दीपिका और रणवीर सगाई कर लेंगे।

Published on:
05 Jan 2018 11:03 am