बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर रणदीप हुड्डा ने बोला हमला, बोले- लोगों का इगो कांच की तरह, गुस्सैल स्वभाव पर भी की बात

Randeep Hooda Slams Bollywood Industry: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ा दावा किया है। रणदीप की मानें तो यहां लोगों में इगो और इनसिक्योरिटी है।

2 min read
May 23, 2026
Randeep Hooda Slams Bollywood Industry (सोर्स- एक्स)

Randeep Hooda Slams Bollywood Industry: बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके स्वभाव को लेकर अक्सर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। इन्हीं कलाकारों में एक नाम रणदीप हुड्डा का भी है। कभी उन्हें गुस्सैल कहा गया, कभी एरोगेंट और कभी सेट पर कम बात करने वाला इंसान। लेकिन अब पहली बार रणदीप ने खुलकर बताया है कि आखिर क्यों लोगों ने उन्हें गलत समझा।

ये भी पढ़ें

शादी करने की खबरों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं गुपचुप तरीके से तो ऐसा नहीं करूंगी

रणदीप ने अब तक अलग-अलग रोल किए (Randeep Hooda Slams Bollywood Industry)

हरियाणा की मिट्टी से निकले रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में हमेशा अलग तरह के किरदार निभाए। चाहे ‘सरबजीत’ हो, ‘हाईवे’ हो या फिर हाल ही में आई उनकी क्राइम थ्रिलर सीरीज, रणदीप ने हर बार अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया। लेकिन पर्दे के पीछे उनकी इमेज को लेकर इंडस्ट्री में कई किस्से सुनने को मिले। अब अभिनेता ने इन चर्चाओं पर खुलकर बात की है।

फिल्म इंडस्ट्री पर बोला हमला

ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में रणदीप ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग बहुत जल्दी बुरा मान जाते हैं। यहां लोगों का ईगो कांच की तरह नाजुक होता है। अभिनेता ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा होता था जब वो अपने किरदार की तैयारी में डूबे रहते थे और तभी बार-बार असिस्टेंट डायरेक्टर आकर उन्हें परेशान करते थे। ऐसे में उनका हरियाणवी अंदाज बाहर आ जाता था और लोग उन्हें रूड समझने लगते थे।

गुस्सैल स्वभाव पर रणदीप ने कही ये बात

रणदीप ने बताया कि वो हमेशा अपने किरदार को लेकर गंभीर रहे हैं। सेट पर जाने से पहले वो पूरी तैयारी करते हैं, इसलिए ज्यादा बातचीत करना उन्हें पसंद नहीं। अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने कभी किसी निर्देशक का अपमान नहीं किया, लेकिन अगर किसी बात पर असहमति होती थी तो वो अपनी राय जरूर रखते थे।

शुरुआती दिनों को याद करते हुए रणदीप ने माना कि करियर के शुरुआती दौर में वो थोड़ा जिद्दी भी थे। कई बार वो निर्देशक की सोच से अलग सोचते थे। हालांकि समय के साथ उन्होंने सीखा कि फिल्म एक टीमवर्क है और हर किसी की राय मायने रखती है।

फिल्म इंडस्ट्री पर फूटा गुस्सा

रणदीप हुड्डा ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर बातें बढ़ा-चढ़ाकर फैलाई जाती हैं। अगर कोई कलाकार ज्यादा मेलजोल नहीं रखता तो उसके बारे में तुरंत धारणाएं बना ली जाती हैं। अभिनेता का कहना है कि उनके बारे में भी ऐसी ही अफवाहें फैलीं और धीरे-धीरे लोगों ने उन्हें एरोगेंट कहना शुरू कर दिया।

हरियाणा के जाट परिवार से आने वाले रणदीप को अपनी जड़ों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि गांव और छोटे शहरों से आने वाले कलाकारों का स्वभाव थोड़ा सीधा और स्पष्ट होता है। वो बातें घुमा-फिराकर नहीं करते, शायद यही वजह है कि कई बार लोग उन्हें गलत समझ लेते हैं।

रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हाल ही में क्राइम ड्रामा ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में नजर आए हैं। इस सीरीज में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रणदीप आज भी बॉलीवुड के सबसे अलग कलाकारों में गिने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

‘जब पैसे चाहिए तो पिता याद आते हैं’, सौतेले भाई प्रतीक स्मिता पाटिल और उनकी पत्नी संग उलझे रिश्ते पर आर्य बब्बर ने दिया बड़ा बयान
Published on:
23 May 2026 08:00 am
Also Read
View All
पंजाब सीएम भगवंत मान के आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश पर भड़के अभिनेता सोनू सूद, बोले- हमे इस ऑर्डर को रुकवाना है

‘जब पैसे चाहिए तो पिता याद आते हैं’, सौतेले भाई प्रतीक स्मिता पाटिल और उनकी पत्नी संग उलझे रिश्ते पर आर्य बब्बर ने दिया बड़ा बयान

देश के PM का सम्मान करना सीखिए! पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद घिरे ध्रुव राठी, गुल पनाग ने सुनाई खरी-खोटी

शादी करने की खबरों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं गुपचुप तरीके से तो ऐसा नहीं करूंगी

कौन है हेमंत मोदी? जो पहचान बदलकर फिल्मों में करता रहा काम, हत्या का दोषी एक्टर अमिताभ संग भी आ चुका नजर