Ranveer Singh Takes Dig On Dhruv Rathee: फिल्म धुरंधर की आलोचना को लेकर पहली बार रणवीर सिंह ने ध्रुव राठी को अप्रत्यक्ष रूप से अपना जवाब दे दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
Ranveer Singh Takes Dig On Dhruv Rathee: बॉलीवुड की मच टॉक्ड अबाउट फिल्म रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही अब तक 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इतना ही फिल्म ने ग्रोस कलेक्शन के मामले में करीब 1800 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है। इसी बीच फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से यूट्यूबर ध्रुव राठी पर तंज कसा है। क्या है पूरा मामला, चलि जानते हैं।
दरअसल ध्रुव राठी ने फिल्म धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताते हुए सत्ताधारी पार्टी का सबसे महंगा चुनावी प्रचार बताया था। साथ ही वो अब तक कई बार आरोप लगा चुके हैं कि धुरंधर को एक खास प्रोपेगेंडा के तहत ही बनाया गया है जिसमें पूरी तरह से बीजेपी और एनडीए सरकार के फेवर किया गया है। उन्होंने इन्हीं वीडियोज में धुरंधर को बवडंर बताते हुए एक जोक किया था कि साल 2026 में भी इसकी सुनामी ऐसी ही जारी रहेगी। ध्रुव राठी के इसी वीडियो के बाद अब पहली बार रणवीर सिंह ने बिना कुछ कहे अपना जवाव दे दिया है।
दरअसल सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर 2 को मिली आलोचना पर रिएक्शन देते हुए जरूर नजर आ रहे हैं। उन्होंने ध्रुव राठी के बवंडर वाले मजाक पर तंज कसा है। हाल ही में अपने ससुर प्रकाश पादुकोण के साथ रणवीर एक ऐड में नजर आ रहे हैं। इस ऐड में ससुर को पप्पा कहते हुए रणवीर नजर आते हैं। हालांकि इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है रणवीर के बैकग्राउंड में लगी स्क्रीन ने, जिस पर एक फिल्म का पोस्टर लगा हुआ है।
सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि इस फिल्म के पोस्टर में रणवीर की फोटो पर 'बवंडर: द टॉरनेडो' लिखा हुआ है। मतलब साफ है कि रणवीर सीधे सीधे तो नहीं लेकिन ध्रुव राठी के प्रोपेगेंडा के सभी आरोपों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।