बॉलीवुड

मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा…रश्मिका ने चूमा पति का माथा, शादी की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर

Rashmika-Vijay Wedding Pictures: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

2 min read
Feb 26, 2026
Rashmika-Vijay Wedding (सोर्स- @viral bhayani)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री या फिर एंटरटेनमेंट जगत की सबसे बड़ी और चर्चित खबर है। 26 फरवरी यानी आज दोनों सितारे एक दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने सुबह शादी कर ली है और सात जन्मों के साथ में बंध चुके हैं।

ये भी पढ़ें

रश्मिका-विजय की शादी के बीच उदयपुर पहुंचे कॉमेडियन जाकिर खान, कपल के लिए करेंगे परफॉर्म?

रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures)

आज सुबह से फैंस को इंतजार था रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरों का और लीजिए शाम होते होते दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें अब पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। दोनों की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

रश्मिका ने लिखा प्यारा का कैप्शन

इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा- हाय मेरे प्यारों, आप सब से मिलवाती हूं अब मेरे पति से! मिस्टर विजय देवरकोंडा! वो इंसान जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है, वो इंसान जिसने मुझे दिखाया कि सुकून में रहना कैसा लगता है! वो इंसान जो मुझे हर रोज़ कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और जो हमेशा मुझे यह यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे भी कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी!

रश्मिका-विजय ने गाल पर लगाया नजर का टीका (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures)

इन खूबसूरत तस्वीरों के सामने आते ही जहां फैंस इस नए जोड़े की बलाएं उतार रहे हैं। वहीं फोटोज में दोनों के गाल पर लगे नजर के टीके ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस जोड़े ने अपनी वेडिंग सेरेमनी के दौरान अपने-अपने गाल पर नजर का काला टीका लगाया। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस शादी का इंतजार लंबे समय से कपल के चाहने वाले कर रहे थे।

फैंस ने उतारी कपल की नजर

एक तस्वीर में रश्मिका विजय के नाक को चूमते हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं एक दूसरी तस्वीर में रश्मिका और विजय एक दूसरे की तरफ देखते हुए स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सभी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने भर-भर के कपल को बधाई दी।

ये भी पढ़ें

रश्मिका के हाथों में सजीं सासू मां की दी हुई विरासत, चूड़ियां पहनाते वक्त क्यों रो पड़ीं विजय की मां

Updated on:
26 Feb 2026 07:45 pm
Published on:
26 Feb 2026 07:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर