बॉलीवुड

गुंडा नहीं ‘ग्रीन फ्लैग’ है बब्बन! मुमताज के लिए कपड़े सिलने वाले रवि किशन के किरदार पर फिदा हुईं लड़कियां

Babban Green Flag Gangster: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में रवि किशन के बब्बन बबुआ यादव किरदार को लेकर राइटर पुनीत कृष्णा ने बताया कि लड़कियां उसे ‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ कह रही हैं।
2 min read
Sep 09, 2026
Mirzapur The Movie
रवि किशन के किरदार पर फिदा हुईं लड़कियां (सोर्स: x-@jadiarahul/@The_Gaharwar)

Mirzapur The Movie Ravi Kishan: मिर्जापुर: द मूवी’ में रवि किशन का किरदार बब्बन बबुआ यादव दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। फिल्म के मेकर्स के मुताबिक, बब्बन का एक अलग ही पहलू दर्शकों को पसंद आया है। खासतौर पर मुमताज के लिए उसका समर्पण देखकर कई लड़कियां उसे ‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ कह रही हैं।

मुमताज के लिए कपड़े भी सिलता है बब्बन

फिल्म के राइटर पुनीत कृष्णा ने बताया कि बब्बन के किरदार को लेकर महिला दर्शकों का खास रिएक्शन देखने को मिला है। उनका कहना है कि कई जवान लड़कियां बब्बन को ‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ कह रही हैं।

इसकी वजह बब्बन का मुमताज के प्रति समर्पण है। फिल्म में वो मुमताज की काफी परवाह करता है और उसके लिए कपड़े तक सिलता है। गैंगस्टर का ये घरेलू और भावुक पक्ष दर्शकों को अलग तरह से पसंद आया।

मेकर्स को सताने लगा था एक डर

बब्बन के किरदार को लेकर दर्शकों की भावनात्मक प्रतिक्रिया इतनी मजबूत थी कि फिल्म के मेकर्स को एक वक्त चिंता होने लगी थी। उन्हें डर था कि क्लाइमेक्स तक पहुंचते-पहुंचते दर्शक बब्बन से इतना जुड़ जाएंगे कि गुड्डू, बबलू और मुन्ना जैसे किरदारों का सपोर्ट करना छोड़ सकते हैं। यानी जिस किरदार से दर्शकों को एक गैंगस्टर के तौर पर रूबरू कराया गया, उसके दूसरे और भावुक पहलू ने उसे फैंस के बीच खास जगह दिला दी।

रवि किशन के किरदार की हो रही चर्चा

रवि किशन का बब्बन बबुआ यादव ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आया है। किरदार के हिंसक और दबंग अंदाज के साथ-साथ मुमताज के लिए उसका समर्पण कहानी में एक अलग रंग जोड़ता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बब्बन को लेकर ‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ जैसी चर्चा देखने को मिल रही है।

अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की तिकड़ी ने एक बार फिर थिएटर्स में आग लगा दी है। इस बार फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज जीतेंद्र कुमार की एंट्री है, जो विक्रांत मैसी के बाद 'बब्लू पंडित' के रूप में एक नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि किशन की नई एंट्री और अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता शेखर गौड़ जैसे पुराने कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और भी असरदार बना दिया है।

Updated on:
09 Sept 2026 01:53 pm
Published on:
09 Sept 2026 01:51 pm