9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैंने पढ़ाई की, टिकटॉक नहीं बनाया’, Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के कमेंट पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘दूसरे के पति को चुरा लिया’

Amrapali Dubey Viral Comment: आम्रपाली दुबे के ‘मैंने पढ़ाई की, टिकटॉक नहीं बनाया’ कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। यूजर्स ने उनके कमेंट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं और कुछ ने निजी जिंदगी को लेकर भी तंज कसे।
2 min read
Google source verification
Amrapali Dubey viral comment

आम्रपाली दुबे के कमेंट पर भड़के यूजर्स (सोर्स: Instagram-laughculture.in_)

Amrapali Dubey Viral Comment: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का Bigg Boss 20 के घर में एक कमेंट सोशल मीडिया पर नई बहस की वजह बन गया है। आम्रपाली ने टिकटॉक और पढ़ाई को लेकर ऐसा जवाब दिया, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके कमेंट को दूसरी दिशा में ले जाते हुए निजी जिंदगी से जुड़े तंज कसने शुरू कर दिए। इस पूरे मामले में आम्रपाली और अरिश्फा खान के कमेंट्स की भी चर्चा हो रही है।

‘मैंने पढ़ाई के टाइम पढ़ाई की’

दरअसल, सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के कमेंट्स के बाद यूजर्स के बीच बहस शुरू हुई। इसी दौरान आम्रपाली ने लिखा, “मैंने पढ़ाई के टाइम पढ़ाई की, टिकटॉक नहीं बनाया।” आम्रपाली का ये कमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इसे अरिश्फा खान की बात का जवाब माना, जबकि कुछ यूजर्स ने आम्रपाली पर ही निशाना साध दिया।

यूजर्स ने निजी जिंदगी तक खींचा मामला

आम्रपाली के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, “तो किसने बोला था कि टिकटॉक ना बनाओ” वहीं एक अन्य यूजर ने उन पर निजी टिप्पणी करते हुए लिखा, “दूसरे के पति को चुरा लिया। एक घर बर्बाद कर दिया।” एक यूजर ने इसी बहस को राजनीतिक संदर्भ से जोड़ते हुए भी कमेंट किया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “पढ़ाई करने के बाद या टिकटॉक बनाने के बाद, दोनों बीबी हैं।”

इस तरह आम्रपाली के एक कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बहस सिर्फ पढ़ाई और टिकटॉक तक सीमित नहीं रही, बल्कि कुछ यूजर्स ने इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर भी कमेंट करना शुरू कर दिया।

आम्रपाली या अरिश्फा, किसकी बात सही?

आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स आम्रपाली के पक्ष में नजर आए तो कुछ अरिश्फा की बात को सही मानते दिखे।

हालांकि, इस कमेंट्स से ये साफ नहीं है कि दोनों के बीच असल विवाद की शुरुआत किस बात से हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं को उनके व्यक्तिगत विचार के तौर पर ही देखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग