
रवि किशन के वायरल 'गुच्ची स्टेप' (सोर्स; Instagram-bollywoodflash01/bollywoodsocietyy)
Ravi Kishan viral meme: रवि किशन का वायरल 'गुच्ची स्टेप' अब 'मिर्जापुर' की टीम तक भी पहुंच गया है। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में दिव्येंदु और अली फजल ने कुछ ऐसा किया कि खुद रवि किशन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दोनों एक्टर्स ने रवि की पीठ पीछे उनका सिग्नेचर डांस स्टेप रिक्रिएट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
'मिर्जापुर: द मूवी' की टीम एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान रवि किशन ने पैपराजी के साथ बातचीत की और एक फोटोग्राफर के साथ अपना वायरल 'गुच्ची स्टेप' भी किया। स्टेप करने के बाद रवि ने फोटोग्राफर को गले लगाया, लेकिन जैसे ही वो पीछे मुड़े, वहां का नजारा देखकर हंस पड़े। दरअसल, दिव्येंदु और अली फजल भी पीछे खड़े होकर उसी स्टेप को रिक्रिएट कर रहे थे।
रवि किशन ने दोनों को ऐसा करते देखा तो जमकर हंसे और फिर वेन्यू के अंदर चले गए। इसके बाद दिव्येंदु और अली फजल ने साथ में डांस किया और रवि किशन के वायरल ट्रेंड का हिस्सा बन गए।
रवि किशन इन दिनों अपने एक्सप्रेशन और डांस स्टेप की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। खासकर जेन जी क्रिएटर्स उनके वीडियो और एक्सप्रेशन को मीम्स और रिक्रिएशन के जरिए नए अंदाज में पेश कर रहे हैं। रवि ने हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में इस वायरल ट्रेंड पर खुशी जताई थी। उन्होंने इसका क्रेडिट जेन Z को देते हुए कहा था कि ये सब अपने आप हो रहा है और उन्हें अच्छा लग रहा है कि युवा उन्हें अपना मान रहे हैं।
एक्टर ने ये भी बताया था कि बीजेपी हैंडल, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र सरकार जैसे आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स ने भी उनके मीम्स बनाए हैं। रवि ने कहा कि वो खुद इन मीम्स को फॉलो करते हैं और उन्हें लाइक भी करते हैं।
रवि किशन ने बताया था कि सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें प्यार से 'लॉर्ड रवि', 'गॉड रवि' और 'आज के ओशो' जैसे नामों से बुला रहे हैं। उनके मुताबिक, जेन Z को उनकी सच्चाई और कमियां पसंद आ रही हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो उन्हीं में से एक हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्ण ने लिखी है। फिल्म फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को आगे बढ़ाएगी। सीरीज की शुरुआत 2018 में प्राइम वीडियो पर हुई थी।
फिल्म में कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी, मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु और गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल की वापसी हो रही है। वहीं, सीरीज में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह फिल्म में जितेंद्र कुमार नजर आएंगे।
Updated on:
17 Aug 2026 12:31 pm
Published on:
17 Aug 2026 12:31 pm
