बॉलीवुड

Saif Ali Khan ने कहा तैमूर को ‘रामायण’ है काफी पसंद, उसे लगता है वो भगवान श्रीराम है

सैफ ने बताया कि तैमूर को इस सीरियल को देखकर लगता है कि वह भगवान श्रीराम हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसे रामायण तो पसंद है ही, साथ ही किंग आर्थर और तलवारों के बारे में सुनना भी बहुत अच्छा लगता है।

2 min read

नई दिल्ली: सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी के बारे में तो सभी जानते हैं। तैमूर की एक झलक कैद करने के लिए पैपराजी उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं। साथ ही उनके क्यूटनेस के भी काफी दीवाने हैं। सैफ और करीना एक और बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने तैमूर के बारे में एक दिलचस्प बात बताई है।

सैफ अली खान ने रेडिफ के साथ हुई अपनी बातचीत में बताया कि तैमूर को टीवी पर आने वाला पौराणिक सीरियल रामायण काफी पसंद है। सैफ ने बताया कि तैमूर को इस सीरियल को देखकर लगता है कि वह भगवान श्रीराम हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसे रामायण तो पसंद है ही, साथ ही किंग आर्थर और तलवारों के बारे में सुनना भी बहुत अच्छा लगता है। मैं और करीना दोनों उसे इसके बार अक्सर सुनाया करते हैं। इसके अलावा सैफ ने बताया कि तैमूर को क्रिकेट या फुटबॉल नहीं पसंद है बल्कि उन्हें गाना, डांस और पेंटिंग करना पसंद है।

इससे पहले करीना कपूर खान ने तैमूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जोकि काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में तैमूर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर करीना ने कैप्शन में लिखा, आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकती हूं। उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हुई थी। साथ ही लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

बता दें कि कुछ वक्त पहले सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने जानकारी दी थी कि वह एक बार माता-पिता बनने वाले हैं। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी। करीना प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आमिर खान लीड रोल में हैं। करीना की प्रेग्नेंसी को छिपाने के लिए फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में की जा रही है।

Published on:
14 Oct 2020 02:11 pm
Also Read
View All