बॉलीवुड

ICU में भर्ती Salim Khan की हालत में सुधार, मिलने पहुंचे एक्टर ने बताया अंदर का हाल

Azaz Khan On Salim Khan: ICU में भर्ती सलीम खान की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, जिससे उनके परिवार और फैंस में राहत की लहर दौड़ गई है।

2 min read
Feb 21, 2026
सलीम खान की तबीयत में सुधार बताया एजाज खान ने (सोर्स: IMDb)

Azaz Khan On Salim Khan: फेमस राईटर और बॉलीवुड के दिग्गज सलीम खान की तबीयत में सुधार के खबर ने उनके फैंस को राहत दी है। बता दें, शुक्रवार शाम को एक्टर एजाज खान अस्पताल पहुंचे और सलीम खान से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि सलीम खान की हालत बेहतर हो रही है और फिलहाल वे ICU में हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

हाई स्कूल में टूटा था दिल… प्यार पर भरोसा नहीं, एक्ट्रेस ने सुनाया ब्रेकअप का दिल छू लेने वाला किस्सा

हाई ब्लड प्रेशर और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की समस्या

सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की समस्या हुई है। दरअसल, डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखा और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। वरिष्ठ जलील पारकर ने बताया कि ब्रेन हेमरेज मामूली था, जिस कारण सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। इसके साथ ही, उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की जांच भी की गई, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति का पता चला।

स्टार्स अस्पताल में उनका हालचाल लेने पहुंचे

सलीम खान के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड की कई फेमस स्टार्स अस्पताल में उनका हालचाल लेने पहुंच रही हैं। जावेद अख्तर, फराह खान सहित कई अन्य ने भी अस्पताल का दौरा किया। सलीम के बेटे सलमान खान रोजाना अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हैं।

बता दें, अरबाज खान, सोहेल खान और करीबी रिश्तेदार भी उनसे मिलने आते हैं। हालांकि, डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन उनकी हेल्थ अपडेट देने से फिलहाल मना किया गया है। फिर भी, हालिया जानकारी से ये उम्मीद बढ़ गई है कि सलीम खान जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे। उनके शुभचिंतकों के लिए ये बहुत बड़ी राहत की खबर है।

Published on:
21 Feb 2026 10:52 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा