बॉलीवुड

सलमान खान पिता की हेल्थ अपडेट लीक होने पर भड़के, अस्पताल पर उठाए सवाल

Salman Khan On Salim Khan Health: सलमान खान पिता की हेल्थ अपडेट लीक होने पर काफी नाराज नजर आए हैं। उन्होंने अस्पताल की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, क्योंकि बिना उनकी सहमति के बिना ही उनकी फैमिली की निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई।
2 min read
Feb 20, 2026
सलमान खान पिता की हेल्थ अपडेट लीक होने पर भड़के, अस्पताल पर उठाए सवाल
सलमान खान और सलीम खान (सोर्स: X)

Salman Khan On Salim Khan Health: दिग्गज राइटर सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर परिवारजनो ने एक संदेश दिया है कि उनकी सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी अब सार्वजनिक नहीं की जाएगी। ये निर्णय तब लिया गया जब उनके इलाज में लगे डॉक्टर ने मीडिया से उनके स्वास्थ्य के बारे में बयान दिया था, जिससे परिवार असंतुष्ट और असहज महसुस कर रहा है।

हालत स्थिर है लेकिन वे वेंटिलेटर पर हैं

बता दें, सलीम खान को हाल ही में ब्रेन हेमरेज के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और खबरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन वे वेंटिलेटर पर हैं। डॉ. जलील पारकर ने एक मीडिया बयान में ये जानकारी दी थी, जिससे अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के अलावा जनता की भी चिंता बढ़ गई थी। इतना ही नहीं, परिवार ने इस बयान के सार्वजनिक होने पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद परिवार के एक करीबी ने वैरायटी इंडिया को बताया कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राइवेट होती है और इसे मीडिया के साथ शेयर नहीं किया जाना चाहिए।

बता दें, परिवार ने लीलावती अस्पताल के अधिकारियों से अपनी चिंता जताई और स्पष्ट किया कि वे आगे कोई भी स्वास्थ्य अपडेट सार्वजनिक नहीं करना चाहते। अस्पताल ने भी परिवार की इच्छाओं का सम्मान करने का आश्वासन दिया है।

स्वास्थ्य के संबंध में कोई अफवाह या बातों का चर्चा न करें

इतना ही नहीं, सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर जनता की भारी व्याकुलता है, लेकिन परिवार ने अनुरोध किया है कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में कोई अफवाह या बातों का चर्चा न करें। परिवार सभी के लिए प्राइवेसी की अपील कर रहा है, ताकि सलीम खान ठीक होने पर उसे पूरी शांति मिल सके।

पिछले 2 दिनों में उनके परिवार के कई सदस्य जैसे सलमा खान, अरबाज खान-शूरा खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, तथा करीबी दोस्त हेलेन अस्पताल में उन्हें मिलने आए हैं। साथ ही सलमान खान भी अस्पताल जाकर पिता से मुलाकात कर स्वास्थ्य अध्ययन किया।

Updated on:
20 Feb 2026 10:48 am
Published on:
20 Feb 2026 10:48 am