
सलीम खान को नहीं थी सलमान की शादी की चिंता। (फोटो सोर्स: insta/beingsalmankhan)
Salim Khan on Salman Khan Marriage: सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक इन दिनों अपनी खराब तबियत के कारण चर्चा में हैं। बीते मंगलवार को सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी वो वेंटीलेटर पर, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है और रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही उनको डिस्चार्ज मिल जाएगा।
सलीम खान के तीन बेटे अरबाज खान, सलमान खान और सोहेल खान हैं। अरबाज खान और सोहेल खान तो शादीशुदा हैं लेकिन 60 की उम्र में अभी तक सलमान खान अभी भी कुंवारे हैं। आज भी सलमान के चाहने वालों को भले ही सलमान खान की शादी की चिंता हो लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सलीम खान ने खुद ये बोला था कि उनको बेटे की शादी की चिंता नहीं है। आइये जाते हैं क्या था पूरा मामला?
साल 2012 में सलीम खान ने बीबीसी के साथ की एक बातचीत में कहा था कि ''मैं भाग्य पर बहुत भरोसा करता हूं और सलमान की शादी की चिंता मुझे इसीलिए नहीं होती क्योंकि मुझे पता है कि भाग्य में जब-जब जो-जो लिखा है वह हो कर रहेगा।'' इसके साथ ही उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा था कि वो एक पायलट थे और उनके पास हवाई जहाज उड़ाने का लाइसेंस भी है। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था इसीलिए वो लेखक बन गए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलीम खान इंडस्ट्री में एक अभिनेता बनने आये थे लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें लेखक बना दिया। सलीम खान ने फिल्म तीसरी मंजिल के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा अभिनय करियर की शुरुआत ने उन्होंने ‘सरहदी लुटेरा’ और ‘दीवाना’ जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। मगर नाम और शोहरत उनको एक लेखक के रूप में ही मिली थी।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के उन पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों के हीरो को नया रूप देने के लिए जाना जाता है। सलीम खान ने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘ज़ंजीर’ और ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी ढेरों सुपरहिट फिल्में लिखीं। सलीम खान के परिवार का फिल्मों में योगदान सालों से रहा है। उनकी पत्नी हेलेन, बेटे सलमान, अरबाज़ और सुहैल खान भी फिल्मों से जुड़े हैं।
Published on:
18 Feb 2026 06:22 pm
