बॉलीवुड

सलमान खान से लेकर शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के ये स्टार्स जा चुके हैं जेल, नाम देख हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो जेल जा चुके हैं। इसमें सुपरस्टार सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। जानिए किस जुर्म के चलते बॉलीवुड के ये सेलेब्स गए जेल।
3 min read
Salman Khan to Shahrukh Khan these Bollywood stars have gone to Jail
Salman Khan to Shahrukh Khan these Bollywood stars have gone to Jail

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा ही बड़े पर्दे पर हीरो की भूमिका निभाते हुए नज़र आते हैं। दर्शकों की नज़रों में भी ये हस्तियां अपनी अच्छी छाप छोड़ जाते हैं। लेकिन कुछ अभिनेता दरअसल में असल जिंदगी में कुछ और ही नेचर के होते हैं। रियल लाइफ में इन सभी का एक अलग बर्ताव देखने को मिलता है। जिसे देख लोग काफी हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जो जेल में सलाखों के पीछे रहकर आए हैं।

फरदीन खान

अपनी चार्मिंग स्माइल के लिए मशहूर एक्ट्रेर फरदीन खान भी जेल की हवा खा चुके हैं। साल 2001 में फरीदन खान को ड्रग्स रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। जिसके बाद साल 2012 में मुंबई सेशन कोर्ट ने अभियोजन से छूट दे दी थी।

जॉन अब्राहम

इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम देख आपको हैरानी होगी लेकिन ये सच है। एक्टर जॉन अब्राहम को रैश ड्राइविंग के चलते मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था। उन्हें करीबन 15 दिनों तक जेल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उनकी सजा को खारिज कर उन्हें जमानत दे दी थी।

सैफ अली खान

सैफ अली खान को मारपीट के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, सैफी अली खान फाइव स्टार होटल में खाना खाने गए थे। डिनर करते हुए उनकी बहस बिजनेसमैन से हो गई और उन्होंने उसे जोरदार घूंसा मार दिया। सैफ पर लोकल कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 34 के तहत आरोप तय किए थे।

सलमान खान

सलमान खान कई बार जेल हो आए हैं। सलमान वैसे तो बहुत केस चल रहे हैं, लेकिन साल 1998 में उन्होंने काला हिरण शिकार किया था। जिसके बाद उन्हें जोधपुर अदालत ने दोषी करार करते हुए 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी। आपको बता दें अभी भी जोधपुर कोर्ट में मामला चल रहा है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान को एक पत्रकार संग बदसलूकी करने के आरोप में जेल ले जाया गया था। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने डेविड लेटरमैन को दिए इंटरव्यू में किया था।

संजय दत्त

संजय दत्त भी हमेशा विवादों में घिरे रहे हैं। एक्टर को साल 1993 के मुंबई बॉम्ब ब्लास्ट मामले में शामिल होने का आरोपी ठहराया गया था। इस मामले में उन्हें 6 साल की जेल भी हुई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में संजय दत्त की सजा को कम कर 5 का कर दिया था। पुणे की यरवदा में जेल में संजय दत्त रहे थे और साल 2016 में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

Published on:
15 Jun 2021 07:33 pm
Also Read
View All