बॉलीवुड

कैटरीना को देखकर शाहरुख को याद आई अपनी सालों पुरानी फिल्म ‘डर’, कहा-kkk…katrina!!!

किंग खान ने शूट के दौरान कैटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
2 min read
Mar 18, 2018
shahrukh khan instagram photo
shahrukh khan instagram photo

बॅालीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान इन दिनों एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा संग अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को निर्देशक आनंद एल राय बना रहे हैं। आजकल हर दिन कैटरीना और शाहरुख फिल्म के सेट से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

शाहरुख खान को याद आया फिल्म 'डर' का सीन

हाल में किंग खान ने शूट के दौरान कैटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्म डर के 25 साल पुराने सीन को रिक्रिएट भी किया। उन्होंने कैटरीना की फोटो के साथ तस्वीर साझा कर उसपर कैप्शन लिखा,

' तुम आइस्क्रीम नहीं खाती हो। तुम बहुत मेहनत से काम करती हो. तुमने मुझे डर की याद करा दी है। आई लव यू Kkkk Katrina।

फिल्म 'जीरो' में कैटरीना और अनुष्का का किरदार

इस फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं। वहीं कैटरीना का किरदार तो सबसे निराला है। कैटरीना फिल्म 'जीरो' में पियक्कड़ बनी हैं। बिना शराब के वे रह नहीं पातीं। शराब की लत से वे काफी परेशान रहती हैं और इससे छुटकारा पाने की कोशिश में लगी रहती है।

फिल्म 'जीरो' को लेकर कैटरीना ने बताई खास बात

फिल्म को लेकर एक और खास बात पता चली है। कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया," फिल्म में पहले 'जीरो' का किरदार मैं अदा करने वाली थी। उस वक्त फिल्म का नाम था "कैटरीना मेरी जान"। फिल्म की कास्ट कुछ और ही थी और उस समय शाहरुख फिल्म का हिस्सा नहीं थे।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है और इस साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज की जा सकती है।

जानें शशि कपूर की प्यार भरी दास्तान, मरते दम तक पत्नी ने छुपाकर रखा गहरा राज

Updated on:
18 Mar 2018 12:36 pm
Published on:
18 Mar 2018 12:31 pm
Also Read
View All
सोनाक्षी सिन्हा ने दिया सोनम वांगचुक का साथ तो पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से की अपील

‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग