
नागौर. खड़लोया को हाल ही दूसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया था। खड़लोय के अनुसार सरोज मोदी को कार्यकारिणी संरक्षक, प्रमिला बंग को उपाध्यक्ष, रामी कलंत्री को सचिव, सरिता तापडिय़ा को सह सचिव, संगीता बजाज को कोषाध्यक्ष, किरण भंडारी को संगठन मंत्री व सरला भंडारी को खेलकूद मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
गणगौर आयोजन पर की चर्चा
संगठन की नई कार्यकारिणी ने आगामी गणगौर पर्व पर संगठन की ओर से हर वर्ष किए जाने वाले आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सदस्याओं ने पर्व पर समाज की महिलाओं, युवतियों के विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी तय की गई।
सभी सदस्यों ने मिलजुलकर संगठन के कार्य को गति देने व पर्व पर आयोजन को सफल बनाने का भरोसा जताया। नीलू खड़लोया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
