बॉलीवुड

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने 2 साल पहले ही जहीर इकबाल से कर ली थी सगाई? शादी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दो साल पहले ही सगाई कर ली थी। कपल की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जो की साल 2022 की बताई जा रही हैं। आइए जानते हैं वायरल फोटोज की क्या है सच्चाई?

2 min read
Jun 27, 2024
sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दो साल पहले सगाई कर ली थी ऐसा हम नहीं बल्की सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खोजी गई फोटोज कह रही हैं। रेडिट पर एक यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की पुरानी फोटो शेयर किया है ये फोटो 8 मई 2022 को एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस ने डायमंड की अंगूठी पहनी हुई है, सेम रिंग को सोनाक्षी ने अपने शादी के दिन भी पहना था।    

सोनाक्षी सिन्हा ने दो साल पहले कर ली थी सगाई? 

सोनाक्षी सिन्हा की दो साल पुरानी फोटो को रेडिट पर यूजर ने शेयर करते हुए लिखा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दो साल पहले ही सगाई कर ली थी। रेडिट पर जिस फोटो को शेयर किया गया है उसी फोटो को सोनाक्षी सिन्हा ने 8 मई 2022 को अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने दो साल पहले लिखा था, “मेरे लिए बहुत बड़ा दिन!!! मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो रहा है…और मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। विश्वास नहीं हो रहा कि यह इतना आसान था!!!!”

सोनाक्षी सिन्हा की फोटो से सामने आई सच्चाई! 

सोनाक्षी सिन्हा ने जब दो साल पहले रिंग पहने हुए अपनी फोटो को शेयर किया था तब उनके फैंन्स को लगा था कि एक्ट्रेस किसी ज्वैलरी का प्रमोशन कर रही हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि सोनाक्षी और जहीर की सगाई दो साल पहले हुई थी या नहीं। सोनाक्षी के दो साल पहले की गई सगाई को उनके फैंन्स बस अनुमान लगा रहे हैं। 

Published on:
27 Jun 2024 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर