
Ameesha Patel अमिषा पटेल
Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल फिल्म गदर 2 की सफलता के बाद से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने ‘आस्क मी सेशन’ के जरिए अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया है। अमीषा पटेल से आस्क मी सेशन में एक यूजर ने पूछा कि क्या उनका शादी करने का कोई प्लान है? इस सवाल का जवाब अमीषा ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया। उन्होंने सलमान खान से शादी करने की इच्छा भी जताई क्योंकि वह भी अभी तक सिंगल हैं।
अमीषा पटेल ने जवाब देते हुए कहा, ‘सलमान शादीशुदा नहीं हैं और मैं भी नहीं? क्या आपको लगता है हमें शादी कर लेनी चाहिए? आप हमारे लिए क्या सोचते हैं, शादी या फिल्म प्रोजेक्ट? मैं काफी समय से तैयार हूं, मुझे कोई लड़का नहीं मिल रहा है।
अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। गदर 2 की सफलता के बाद अब फैंस को गदर 3 का इंतजार है। गदर 3 का हिस्सा अमीषा पटेल भी होंगी।
Updated on:
26 Jun 2024, 6:34 PM IST
Published on:
26 Jun 2024, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.