बॉलीवुड

Shefali Jariwala की अचानक हुई मौत के बाद पराग त्यागी पर पुलिस को हुआ था शक! करीबी दोस्त का बड़ा खुलासा

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बाद पुलिस ने उनके पति पर शक जताया था और उनसे कई सवाल-जवाब किए थे।
2 min read
• •
Jul 02, 2025
Shefali Jariwala sudden death mumbai police suspected Parag Tyagi
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पुलिस ने की थी पराग त्यागी से पूछताछ

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक फिट दिखने वाली एक्ट्रेस महज 42 साल की उम्र में बेहोश होने के बाद कैसे दम तोड़ सकती है? शेफाली की खास दोस्त रही पूजा घई ने पराग त्यागी को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि जब मुंबई पुलिस को मौत का मामला संदिग्ध नजर आने लगा तो उन्होंने पराग त्यागी से पूछताछ की। हालांकि, कुछ गड़बड़ न होने की वजह से वह इस मामले से बाहर हो गए, लेकिन मैं काफी डर गई थी।

शेफाली जरीवाला की 27 जून को हुई थी मौत (shefali jariwala Death)

पूजा घई ने बताया, “27 जून को शेफाली जरीवाला की मौत के बाद जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने उनके पति पराग त्यागी से पूछताछ की थी। उस समय मुझे बेहद डर लग रहा था कि कहीं पराग इस सब में उलझ न जाएं। वह उस वक्त गहरे शोक में थे और अकेले रहना चाहते थे, लेकिन पुलिस उनसे लगातार सवाल पर सवाल पूछ रही थी, शुक्र है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।”

किसी सेलिब्रिटी की मौत के बाद परिवार की होती है जिंदगी खराब (Shefali Jariwala Friend Pooja Ghai)

पूजा घई ने आगे कहा, "शेफाली के पति यानी पराग को इस दुखद अनुभव से उबरने का मौका मिलना चाहिए। हमने कई मामलों में देखा है कि जब किसी सेलिब्रिटी की मौत होती है, तो उनके नजदीकी लोगों की जिंदगी जांच और सवालों में ही घिर जाती है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ और ये राहत की बात है।”

मुंबई पुलिस को नहीं मिले रिपोर्ट में कोई साजिश या हिंसा के सबूत

मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई साजिश या हिंसा जैसे सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फिलहाल किसी आपराधिक एंगल की पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
02 Jul 2025 11:57 am
Published on:
02 Jul 2025 11:57 am
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं- हिंसा भड़का रहे हैं ये लोग

Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है

Rise And Fall 2 में अब होगा बड़ा धमाका, सीजन 1 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे पवन सिंह की हो सकती है वापसी