बॉलीवुड

‘इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड!’ सोनाक्षी सिन्हा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Sonakshi Sinha Pregnant: सोनाक्षी सिन्हा पर प्रेग्नेंसी क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें मजाकिया अंदाज में उन्होंने कटाक्ष उन रिपोर्ट्स पर किया है, जिनमें उनके प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही थीं…
2 min read
Oct 17, 2025
'इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी बना वर्ल्ड रिकॉर्ड...' सोनाक्षी सिन्हा पर प्रेग्नेंसी क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
सोनाक्षी सिन्हा (सोर्स: X)

Sonakshi Sinha Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले साल काफी चर्चा में रही थी। हिंदू होकर मुस्लिम लड़के से शादी करने पर सोनाक्षी को काफी ट्रोल भी किया गया था। अब एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें हैं।

सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ एक फैशन शो में पहुंची थीं। फैशन शो से सामने आए वीडियोज को देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब सोनाक्षी ने इस अफवाह पर सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है।

सोनाक्षी सिन्हा पर प्रेग्नेंसी क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

इतना ही नहीं, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मानव इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड मेरे नाम है (16 महीने पूरे हो गए हैं, हमारी समझदार मीडिया के हिसाब से)। ये सब सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने पेट पर हाथ रखकर पोज दिया था। आखिरी स्लाइड तक स्क्रॉल करें और हमारा रिएक्शन देखें… फिर इस दिवाली बस चमकते रहिए।'

बता दें कि, 2 दिन पहले सोनाक्षी और जहीर डिजाइनर विक्रम फडनीस के शो में शामिल हुए थे। इवेंट में हिस्सा लेने के लिए सोनाक्षी ने रेड और वाइट रंग की अनारकली पहनी थी। रेड कारपेट पर पैपराजी के लिए पोज देते समय वो दुपट्टे से अपना पेट कवर करती दिखीं। एक वीडियो में वो पेट पर हाथ रखते भी नजर आईं, जिसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं।

मौजूदगी में घर पर ही शादी

इस दौरान दोनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे के साथ पैपराजी को पोज देते दिखे। इसी बीच जहीर सोनाक्षी के पेट पर हाथ फेरते नजर आए। तब एक्ट्रेस हंसते हुए पति को हल्के से मारती हैं और चिल्लाती हैं। जहीर पैप्स के सामने 2 बार सोनाक्षी को मजाक में छेड़ते दिखे। सोनाक्षी के रिएक्शन पर जहीर कहते हैं, 'मजाक कर रहे हैं।' सोनाक्षी और जहीर दोनों ने अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में घर पर ही शादी रजिस्टर करवाई थी। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डे टू डे लाइफ के वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

Updated on:
17 Oct 2025 06:27 pm
Published on:
17 Oct 2025 05:06 pm