बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा को फैन्स ने भेजा शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

लोगों को अक्सर अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस की शादी को लेकर उत्सुकता बनी रहती है, ऐसे ही एक फैन ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से उनसे शादी के लिए पूछ लिया।

2 min read
Aug 25, 2021
Sonakshi Sinha Instagram

नई दिल्ली: बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस की सुंदरता को देख हर फैंस उनसे जुड़ी बातों को जानने को लिए उत्साहित रहता है। इतना ही नही उनकी शादी के बारे में भी जानना चाहता है। ऐसे में एक फैन ने अपनी चहेती एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से शादी करने के बारे में पूछ लिया। जिसके बाद उसे एक्ट्रेस का बिंदास जवाब मिला।

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है और फैंस के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़े रहने के लिए और उनसे सवाल जवाब करने के लिए एक चैट सेशल रखा है जिसका नाम है 'सोनाक्षी से पूछो'। इसमें उनके फैंस मजाकियां अंदाज में बातचीत करते रहते है। इसी के बीच एक फैन्स ने उनसे शादी करने को कहा।

यूजर ने 'दबंग' एक्ट्रेस से अपनी दिल की बात सामने रखते हुए लिखा 'तुम मुझसे शादी करोगी', जिस पर एक्ट्रेस ने बड़ी ही खूबसूरती से जवाब देते हुए कहा कि 'फिलहाल इंस्टाग्राम पर शादी के प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर रही हूं'। इसके बाद फैंस ने उनसे शादी ना करने के बारे में भी पूछा है। "आप जब इतनी सुंदर है तो शादी के लिए देर क्यों कर रही हैं ?? ”, जिस पर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इन दिनों रात के शूटिंग शेड्यूल के कारण उनकी बॉडी यूरोपीय समय के हिसाब से ढल चुकी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' एक ओटीटी रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। इसके अलावा अभिनेत्री रितेश देशमुख और साकिब सलेम के साथ 'ककुड़ा' में दिखाई देंगी। हॉरर-कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने किया है।

Published on:
25 Aug 2021 04:16 pm
Also Read
View All