बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाली अदिति राव हैदरी ने कई सफल फिल्में दी। अदिति एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि राजघराने से संबंध रखती है। उनके दादा जहां असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी रहे हैं, वहीं उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे। इस हिसाब से अदिति भी शाही परिवार की हैं।