बॉलीवुड

बॉलीवुड की कई फिल्मों को ठुकरा चुके हैं ये साउथ सुपरस्टार्स !

आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि साउथ के कई सितारे हिंदी फिल्मों में आने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं और हिंदी फिल्मों के ऑफर को बेरुखी से ठुकरा चुके हैं।

2 min read
Mahesh Babu and Nayantara

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार्स (South Superstars) के लाखों करोड़ों फैन हैं। इनमें कुछ फैंस ऐसे में भी हैं जो अपने फेवरेट साउथ सुपरस्टार्स को बॉलीवुड में भी देखना चाहते हैं। लेकिन ऐसे फैंस को ये जानकारी हैरानी होगी कि साउथ के कई स्टार्स बॉलीवुड में आने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं और हिंदी फिल्मों के ऑफर को बेरुखी से ठुकरा चुके हैं। आइये आपको बताते हैं कौन से हैं वो साउथ सुपरस्टार्स।

अनुष्का शेट्टी- फिल्म सिंघम

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिले चुके हैं, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा फिल्में ठुकरा देती हैं। अनुष्क को अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम के लिए भी अप्रोच किया गया था। इसके लिए भी उन्होंने मना कर दिया था।

नयनतारा- फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस

शाहरुख खान स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस पहले साउथ फिल्म एक्ट्रेस नयनतारा को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। जिसके बाद इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था।

रश्मिका मंदाना- फिल्म जर्सी

साउथ फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं हैं। लेकिन इससे पहले रश्मिका ने एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म को न कह दिया था। दरअसल, रश्मिका को शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के लिए अप्रोच किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने मना कर दिया था।

अल्लू अर्जुन- फिल्म बजरंगी भाईजान

आपको जानकर हैरानी होगी फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए सलमान खान से पहले फिल्म मेकर्स ने स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन को अप्रोच किया था। मगर फिल्म स्टार ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। जिसके बाद ये फिल्म सलमान खान को मिली।

यश - फिल्म लाल कप्तान

साउथ सुपरस्टार यश को सैफ अली खान स्टारर फिल्म लाल कप्तान के लिए अप्रोच किया था। मगर एक्टर ने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद सैफ को इस फिल्म में लिया गया।

विजय देवरकोंडा

अर्जुन रेड्डी की बंपर सक्सेस के बाद फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा को यश राज फिल्मस अपनी फिल्म में कास्ट करने वाले थे। फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने ये ऑफर ठुकरा दिया था।

महेश बाबू

टॉलीवुड प्रिंस महेश बाबू सिर्फ साउथ ही नहीं, हिंदी सिने दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। हिंदी दर्शकों को उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। हिंदी फिल्ममेकर्स कई एक्टर को फिल्म के लिए अप्रोच भी कर चुके हैं। मगर हर बार एक्टर ये ऑफर्स ठुकरा देते हैं।

सामंथा- फिल्म लॉयन

खबरों के अनुसार साउथ एक्ट्रेस सामंथा को शाहरुख खान स्टारर फिल्म लायन के लिए अप्रोच किया गया था। मगर एक्ट्रेस इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। बाद में उनकी जगह इस फिल्म में नयनतारा को कास्ट किया गया है।

Also Read
View All