
Sunita Ahuja In Lockupp 2: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही हैं। सुनीता अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही के एपिसोड में भी उन्होंने एक बार फिर अपने पति गोविंदा पर उठे सवालों का इस तरह से जवाब दिया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, हालांकि कई लोगों ने उन पर अब निशाना भी साधा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल शो में आते ही कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा को उनके गोविंदा को लेकर दिए गए बयानों की वजह से बातचीत करना शुरू किया। शिल्पा ने कहा कि गोविंदा जी की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन जब उन पर सवाल उठते हैं तो अच्छा नहीं लगता।
इसके जवाब में पहले तो सुनीता ने कहा कि जिस पर बीतती है उसी को ही पता होता है इसलिए मैं सबसे बस इतना ही कहती हूं कि ज्यादा बकवास मत करो। इसके बाद सुनीता वहां से चली जाती हैं और राम कपूर के साथ चलते हुए वो कहती हैं कि मुझे लगता है कि ये मुझसे पंगा लेना चाहती है। अगर ऐसा करेगी तो मैं दिखा दूंगी कि फिर कौन हूं मैं।
इसके बाद सुनीता बात करते हुए कहती हैं कि गोविंदा चाहे 10 अफेयर करे तुम्हें उससे क्या। उसे बोलने का हक किसी को भी नहीं है। सिर्फ मैं ही बोल सकती हूं। सुनीता आहूजा का ये बयान तब आया है जब एक दिन पहले ही उनका ब्रेकडाउन देखने को मिला था। वो पूरी तरह से टूट चुकी थीं। अब सुनीता आहूजा का ये बयान सोशल मीडिया पर भी धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हालांकि अब लोगों का रिएक्शन भी देखने को मिला है। कई लोगों ने तो सुनीता पर ही सवाल उठा दिए हैं।
दरअसल अब लोगों का कहना है कि अगर गोविंदा के खिलाफ कुछ सुनना नहीं था तो मीडिया में जाकर सुनीता ने इतनी बातें क्यों कीं। एक यूजर ने लिखा- 'सुनीता आप सिर्फ इसलिए लाइमलाइट में हैं क्योंकि आपने सार्वजनिक तौर पर अपने पति के खिलाफ बातें कीं। अगर आप इतनी अच्छी पत्नी होतीं, तो ऐसा कभी पब्लिक में नहीं करतीं। अब ये कहना कि 'मेरा पति 10 जगह अफेयर करे, तुम्हें क्या?'- ये बात बिल्कुल समझ से परे है।