बॉलीवुड

“जिन्होंने मुझे प्रताड़ित किया उनका विनाश देखूंगी”, ‘आशिक बनाया आपने’ फेम तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान

Tanushree Dutta Cryptic post: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक चेतावनी भरी रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने निजी और पेशेवर जीवन को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कर्म का चक्र चल चुका है। वह जल्द ही एक नए अवतार में वापसी करेंगी और अपने दुश्मनों का पतन देखेंगी।
2 min read
Sep 07, 2026
Tanushree Dutta Cryptic post those who afflicted her
तनुश्री दत्ता ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (Photo Source- Instagram/iamtanushreeduttaofficial)

Tanushree Dutta Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारत में #MeToo आंदोलन में बड़े खुलासे करने वाली तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और काम को तबाह करने की साजिश रचने वालों पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। साथी ही उन्होंने कर्म के सिद्धांत का हवाला देते हुए उनके पतन की भविष्यवाणी की है।

तनुश्री दत्ता ने क्रिप्टिक पोस्ट में क्या लिखा?

'आशिक बनाया आपने' और 'ढोल' जैसी सुपरहिट फिल्मों से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक कड़ा और चेतावनी भरा संदेश शेयर किया। अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए तनुश्री दत्ता ने सीधे शब्दों में उन लोगों को चेतावनी दी, जिन्होंने कथित तौर पर उनके करियर और निजी जिंदगी में बाधाएं उत्पन्न की हैं।

तनुश्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, "उन सभी को, जिन्होंने मुझे सताया और मुझे मेरे स्वाभाविक मार्ग से विचलित किया- मेरा काम और जिंदगी अब सबसे अद्भुत तरीके से पुनर्जीवित होगी। मैं उन सभी लोगों का पतन और विनाश अपनी आंखों से देखूंगी, जिन्होंने बिना किसी गलती के मुझे प्रताड़ित किया। कर्म का चक्र घूम रहा है और आने वाला समय पूरी तरह से मेरा है।"

"मेरे खिलाफ साजिश करने वाले होंगे प्रताड़ित"

अपनी भड़ास निकालते हुए पूर्व मिस इंडिया ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ साजिशें रचीं, उनका पीछा किया और उन पर हमले की योजनाएं बनाईं। उन्होंने लिखा कि जिन लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रचने की हिम्मत की, उन्हें भयानक शक्तियों द्वारा अनंत काल तक प्रताड़ित किया जाएगा और उनका जीवन उनकी आंखों के सामने ही बिखर जाएगा।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब तनुश्री ने अपने करियर को नुकसान पहुंचाए जाने का मुद्दा उठाया हो। पिछले महीने भी उन्होंने एक भावुक नोट शेयर करते हुए दावा किया था कि बॉलीवुड में "शत्रु खेमे के संचालक" (Enemy Camp Operators) उन्हें काम करने से रोक रहे हैं। तनुश्री का आरोप है कि जो ब्रांड्स और मेकर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं, उन्हें झूठी बातें फैलाकर और गुमराह करके पीछे हटने पर मजबूर किया जाता है।

#MeToo आंदोलन का प्रमुख चेहरा रही हैं तनुश्री

बता दें, तनुश्री दत्ता साल 2018 में तब सबसे बड़े विवाद को लेकर सामने आई थीं, जब उन्होंने 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस खुलासे के बाद ही भारत में #MeToo आंदोलन की शुरुआत हुई थी। हालांकि, तनुश्री का मानना है कि इस सच को बोलने की कीमत उन्हें अपना करियर गंवाकर चुकानी पड़ी, लेकिन अब वह एक बार फिर नए हौसले के साथ वापसी करने की तैयारी में हैं।

Updated on:
07 Sept 2026 11:52 am
Published on:
07 Sept 2026 11:42 am
Also Read
View All
‘हनमुान अंश’ ही नहीं, इन फिल्मों ने भी की बजट से कई गुना कमाई, एक फिल्म ने तो लाखों में बनकर कमा डाले करोड़ों

‘6 साल जेल में नहीं सीखी’, महाराष्ट्र मंत्री के सामने संजय दत्त ने मराठी भाषा को लेकर कहा कुछ ऐसा, हो गया विवाद

‘हनुमान अंश’ के मुरीद हुए वरुण धवन, अभिनेत्री नारायणी शास्त्री ने भी दिल खोलकर की तारीफ, रोते हुए बनाया वीडियो

‘मर्डर’ फिल्म की अभिनेत्री सुरभि वंजारा ने समय रैना पर साधा निशाना, बोलीं- तुमने पूरे देश को परेशान कर रखा है

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31: हनुमान अंश ने 31वें दिन काटा बवाल, 122 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, मिर्जापुर पहुंची 100 करोड़ के करीब