Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) इन दिनों अपनी सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सीरीज जुड़े वीडियोज और फोटोज एक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब एक्टर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
Aditya Roy Kapoor: हमें अक्सर देखने को मिलता है कि फैंस अपने फेवरेट एक्टर को देख बेकाबू हो जाते हैं। वो कभी उन्हें गले लगाने तो कभी उनके साथ फोटो खिंचवाने की मांग करने लगते हैं। हाल ही में ऐसा ही नजारा एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ देखने को मिला। एक्टर को देखते ही उनकी फीमेल फैन ने हद पार कर दी और किस करने के लिए झपट पड़ी। दरअसल एक महिला फैन ने एक्टर के साथ तस्वीर लेने के बहाने उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख फैंस हैरान हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचती है। वह सेल्फी क्लिक कराती है इसके बाद वह जबरदस्ती आदित्य रॉय कपूर के गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है।
आदित्य रॉय कपूर उन्हें ऐसा करने के लिए इनकार करते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो असहज महसूस कर रहे हैं। वह किसी तरह स्थिति को संभालते हुए महिला को पीछे करते हैं, इसके बाद महिला उन्हें दोबारा किस करने की कोशिश करने लगती है।
इसके बाद एक्टर खुद महिला से दूरी बनाते हुए नजर आते हैं। महिला वहां से जाने से पहले एक्टर के हाथों पर किस करती है। अब एक्टर का ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' ये क्या बदतमीजी है पुरुषों के साथ ऐसी घटना बढ़ती जा रही हैं महिलाओं का जुल्म दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।'
यह भी पढ़ें- ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई अंजलि अरोड़ा
वहीं एक और ने लिखा, 'हे भगवान्! इस तरह का उत्पीड़न ठीक नहीं है! लोगों को क्या दिक्कत है? यहां तक कि मैं भी उसे पसंद करती हूं, लेकिन मैं जबरदस्ती उसे चूमने की कोशिश नहीं करूंगी, यह पूरी तरह उत्पीड़न है!'
एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'अगर कोई पुरुष ऐसा ही करता, तो पोस्ट अलग होती।'
बात करें एक्टर की पर्सनल लाइफ की तो अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के लिंकअप की खबरें तब से सुर्खियों में हैं जब अनन्या ने कॉफी विद करण 7 में करण जौहर को बताया था कि उन्हें आदित्य रॉय कपूर हॉट लगते हैं। केजेओ ने उनसे ये भी पूछा था कि उनके और आदित्य के बीच क्या चल रहा है।
केजेओ ने उस दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने अनन्या और आदित्य को उनकी एक पार्टी में देखा था। इस पर अनन्या ने कहा था, "नहीं, नहीं, आपने कुछ नहीं देखा।" इसके बाद आदित्य और अनन्या को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी साथ देखा गया था।
यह भी पढ़ें- 'सेल्फी' के दूसरे ट्रेलर में अक्षय कुमार ने रोया 'बायकॉट ट्रेंड' का रोना