बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा ही अपने स्टाइल और लुक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताएंगे। जिन्हें मेकअप के पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां जब भी पर्दे पर आती हैं। उनकी खूबसूरती दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उनकी खूबसूरती के पीछे मेकअप का बहुत बड़ा हाथ होता है। वहीं जब बिना मेकअप की कोई एक्ट्रेस दिखाई देती है। तो लोग हैरानी जताते हुए नज़र आते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन पांच अभिनेत्रियों की के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्हें मेकअप के बिना देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
सोनम कपूर
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर अक्सर ट्रोल होती हुई नज़र आती है। कभी वो अपने विवादित बयानों के चलते लोगों का ध्यान खींचती हैं। तो कभी बिना मेकअप की तस्वीरें पोस्ट कर। अक्सर देखा गया है कि जब भी सोनम बिना मेकअप की तस्वीर पोस्ट करती हैं। उन्होंने जमकर लोगों के तानें सुनने को मिलते हैं।
तब्बू
हिंदी सिनेमा जगत में तब्बू अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से जानी जाती हैं। अक्सर तब्बू को उनकी बिना मेकअप की तस्वीर पर ट्रोल होते हुए देखा गया। आज तब्बू 50 साल की हो गई हैं और इंडस्ट्री में बनी हुईं हैं।
काजोल
काजोल की खूबसूरती आम से लेकर खास तक को उनकी ओर आकर्षित करता है। लेकिन काजोल की जब बिना मेकअप की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों के होश उड़ गए।
प्रियंका चोपड़ा
आज प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशल एक्ट्रेस बन गई हैं। लेकिन एक वक्त था जब प्रियंका को अपने काले रंग की वजह से खूब अलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बिना मेकअप की तस्वीरों में प्रियंका को पहचान पाना बेहद ही मुश्किल सा हो जाता है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की पुरानी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। जिसमें पहले की और अब की शिल्पा में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिलता है। खबरों की मानें तो शिल्पा ने कुछ सर्जरी भी कराई है।