बॉलीवुड

फायरिंग के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया था बड़ा कदम, ड्राइवर को उतारकर खुद संभाली कार की कमान, वीडियो आया सामने

Tiger Shroff new video: मुंबई में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी की गई। अब हमले के तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें टाइगर श्रॉफ ड्राइवर सीट पर बैठते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Tiger Shroff Car Firing new video actor change her seat he take driver seat after attack
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग (Photo Source- Twitter/@JeetN25)

Tiger Shroff Car Firing: बॉलीवुड में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि फेमस अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग की गई है। रविवार शाम मुंबई में अभिनेता एक इवेंट से बाहर निकल रहे थे तब ही कुछ हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग कर दी। अब खबर है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं, गोली चलने के तुरंत बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को हड़बड़ाहट में ड्राइवर की सीट पर तेजी से बैठते और कार का दरवाजा बंद करते हुए साफ देखा जा सकता है।

रविवार शाम हुआ टाइगर श्रॉफ पर हमला, ड्राइवर और ऑटो चालक को लगी गोली

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना रविवार शाम करीब 7:00 बजे की है, जब टाइगर अपने किसी निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी रास्ते में थी, अज्ञात बदमाशों ने उन पर निशाना साधकर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि इस भीषण हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद संभाली गाड़ी की कमान

वहीं, टाइगर श्रॉफ का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ को फायरिंग के तुरंत बाद ड्राइवर की सीट पर बैठते देखा जा सकता है। फैंस और व्लॉगर सलमा शेख द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस फुटेज में गोलीबारी के बाद मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में सलमा शेख को टाइगर की मदद के लिए चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है, जबकि गाड़ी के आसपास मौजूद लोग स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक अन्य ऑटो रिक्शा चालक उमेश चव्हाण शामिल हैं। नानावती अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मामूली खरोंचें आईं हैं, जिनकी अस्पताल में जांच के बाद उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया। ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी है, जिन्हें सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके अलावा, सीने में गोली लगने से घायल हुए ऑटो चालक उमेश चव्हाण को तुरंत कूपर अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।

पुलिस जांच तेज, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम आने से मचा हड़कंप

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है और इस हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक जाने के लिए कई विशेष टीमों का गठन भी कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर प्रारंभिक सबूत जुटा लिए हैं।

इस बीच, मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ तब आया जब यह दावा किया गया कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वॉयस नोट में गिरोह के एक सदस्य ने चेतावनी दी है कि मुंबई फिल्म उद्योग में जो भी उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज करेगा या अभिनेता सलमान खान के साथ काम करेगा, वह उनका अगला निशाना होगा। हालांकि, मुंबई पुलिस ने अभी तक इस गिरोह और हमले के बीच किसी भी तरह के प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है और जैसे ही पुख्ता जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा।

Updated on:
19 Oct 2026 07:16 am
Published on:
19 Oct 2026 06:56 am
Also Read
View All
‘2 लड़के उतरे और गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी! टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालो पर चश्मदीद का खुलासा, बताया किसे लगी गोली

‘मेरा करियर 20 साल पहले खत्म हो जाता’, क्रिकेटर ना बनने पर सैफ अली खान ने दिया बयान, बोले- ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं

‘मैं दुबई में मजे कर रही हूं’, गैर जमानती वारंट जारी होते ही भारत छोड़कर चली गईं राखी सावंत? बोलीं- मेहनत कर रही हूं

ट्विंकल खन्ना ने अपने पुराने कपड़ो को लेकर किया खुलासा, जानें क्यों खुद को कहती हैं आलसी खरीदार?

‘जेल भी जाना पड़ेगा तो जाऊंगी’, गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद राखी सावंत ने दी सफाई, बोलीं- मेरा कोई लेना-देना नहीं