बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ की कमाई में आई भारी गिरावट, बंद हो चुके हैं कई शहरों के सिनेमाघर

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'बागी 3' आई कोरोना वायरस के चपेट में। कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

2 min read

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं। 17 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के बाद 'बागी 3 (Baaghi 3)' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जगह-जगह सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं और लोग भी पब्लिक प्लेस में जाने से बच रहे हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें फिल्म की दसंवे दिन की कमाई की तो बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने बीते दिन केवल 2 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।

View this post on Instagram

2 days to go🔥 #Baaghi3

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

फिल्म ने अबतक 93 करोड़ रुपये की ही कमाई कर ली है। 'बागी 3 (Baaghi 3)' ने पहले दिन 17.50 के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 16.03 की कमाई की। तीसरे दिन 20.30 तो चौथे दिन फिल्म ने 9.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। पांचवें दिन 14.05 करोड़, छठे दिन 8.03 और सातवें दिन फिल्म ने 5.70की कमाई की। आठवें दिन 4 करोड़ रुपये और नौवें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एक्शन और स्टंट से सजी फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटिड थे।

View this post on Instagram

🖤💙

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

'बागी 3 (Baaghi 3)' में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो भाई रॉनी (Tiger Shroff) और विक्रम (Riteish Deshmukh) की है। विक्रम की हर मुसीबत में उसका छोटा भाई रॉनी उसकी मदद करता है। विक्रम पुलिस में होता है और किसी वजह से उसे सीरिया जाना पड़ता है, जहां उसे आतंकवादी किडनैप कर लेते हैं। इस बात का पता चलते ही रॉनी सीरिया निकल पड़ता है दुश्मनों से लड़ने। आपको बता दें कि फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।

Updated on:
16 Mar 2020 01:06 pm
Published on:
16 Mar 2020 01:01 pm
Also Read
View All