
कंगना रनौत का फूटा कृति सेनन पर गुस्सा (Photo Source- Instagram/kanganaranaut)
Kangana Ranaut reacts Kriti Sanon Raksha Bandhan ad controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाली कंगना ने इस बार अभिनेत्री कृति सेनन को निशाने पर लिया है। उनके हाल ही में रक्षाबंधन ऐड पर कंगना ने सवाल उठाए हैं। त्योहार के मौके पर इंडो-वेस्टर्न और रिवीलिंग ड्रेस पहनने को लेकर कृति सेनन पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर थीं, और अब कंगना के तंज ने इस बहस को और गरमा दिया है।
कृति सेनन हाल ही में एक मशहूर ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई हैं, जो रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर आधारित है। इस विज्ञापन में कृति अपने भाई को राखी बांधती दिख रही हैं। हालांकि, रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के विज्ञापन में उनके द्वारा पहनी गई रिवीलिंग इंडो-वेस्टर्न ड्रेस (बिकनी) को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई। सोशल मीडिया यूजर्स ने त्योहार की मर्यादा और भारतीय परंपरा का हवाला देते हुए कृति सेनन और ब्रांड की स्टाइलिंग टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसी को लेकर कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विज्ञापन का जिक्र करते हुए सीधे तौर पर कृति के कपड़ों के चुनाव पर सवाल उठाए। कंगना ने लिखा, "महिलाओं के लिए यह बहुत ही शानदार समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के खूबसूरत कपड़ों से भरे पड़े हैं। आज की महिला पूरी तरह ग्लोबल है।"
कंगना रनौत ने आगे लिखा, "कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक- इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसे कपड़े पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां चले गए?"
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना ने चुटकी लेते हुए लिखा, "हाहा, ऐसा लगता है कि यह विज्ञापन जानबूझकर थोड़ा अजीब और ध्यान खींचने के लिए बनाया गया है।" कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना है। जिसे लेकर कंगना ने उनकर अपना गुस्सा उतारा है।
वहीं, विज्ञापन सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कृति के लुक और ऐड की थीम पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि पारंपरिक त्योहार से जुड़े विज्ञापन में आउटफिट को थोड़ा अलग तरीके से डिजाइन किया जा सकता था। हालांकि, विज्ञापन में कृति का पहनावा फैशन और ग्लैमर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इस बहस में अब कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं।
वहीं, कृति सेनन पर तंज कसने के अलावा कंगना रनौत अपने उस हालिया बयान को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने 'जेन-जी' (Gen-Z) पीढ़ी पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके उस बयान के बाद सोनू सूद, तापसी पन्नू, अभिनेता आशुतोष राणा और योग गुरु बाबा रामदेव जैसे कई बड़े नामों ने कंगना के विचारों से असहमति जताते हुए उनकी आलोचना की थी।
अपनी आलोचना करने वाले इन सितारों को जवाब देते हुए कंगना ने तीखा पलटवार किया है। कंगना ने साफ लहजे में कहा कि उन पर टिप्पणी करने वाले लोगों में से किसी ने भी उनके मुकाबले 1 प्रतिशत भी सफलता हासिल नहीं की है। ऐसे में वह किसी का भी ज्ञान या सलाह नहीं सुनेंगी। कंगना का यह आक्रामक रुख को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Updated on:
25 Aug 2026 07:09 am
Published on:
25 Aug 2026 07:00 am
