विवेक ओबेरॉय एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान जब वह मीडिया से रूबरू हुए तो मीडिया ने उनसे कई सवाल किए। बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय से सलमान खान की फिल्म माृतभूमि लेकर पूछा गया। उन्होंने बेहद शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा अगर कोई भी फिल्म भारतीय सेना के शौर्य, बहादुरी, साहस और पराक्रम पर बनती है, तो दर्शकों के तौर पर सभी को उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म को खूब प्यार मिलना चाहिए, क्योंकि यह हमारे बहादुर जवानों की गाथा को सामने लाती है।