25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“बाबा रामदेव ने भगवा को किया शर्मसार” कंगना रनौत का योग गुरु पर बड़ा हमला, बोलीं- उन्होंने हर मर्यादा लांग दी

Kangana Ranaut Dig Baba Ramdev: कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बयान से हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने सभी मर्यादा लांग दी है और भगवा रंग को शर्मिंदा किया है।
3 min read
Google source verification
Kangana Ranaut on Baba Ramdev has brought shame to saffron color

कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर पलटवार (Photo Source- ANI)

Kangana Ranaut On Baba Ramdev: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक और आक्रामक बयानों को लेकर एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं। उन्होंने बाबा रामदेव के चरित्र और कपड़ों पर पलटवार करते हुए सवाल उठाए हैं। कंगना ने बाबा जी को लेकर कहा था कि 'मेरी जवानी के सपने मत देखो' उसी पर योग गुरु ने उन्हें ओछे लोग बताया था अब कंगना ने उसी का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने हर महिला के बारे में टिप्पणी की है और अपनी सारी मर्यादाएं लांग दीं है। उन्होंने सनातन धर्म को शर्मसार किया है।

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर बोला हमला

कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह मीडिया से बात करती नजर आ रही है। ऐसे में कंगना ने बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं किसी असंगत टिप्पणी को खुद पर हावी नहीं होने दूंगी और अपने सिद्धांतों पर बिना डरे कायम रहूंगी। मैं बेवकूफ लोगों की कोई सलाह नहीं लेती। जहां तक बाबा रामदेव जी की बात है तो उन्होंने अपनी सारी मर्यादा लांग दी है। जिस तरह की टिप्पणी उन्होंने एक महिला पर की है उसने सारे समाज को शर्मसार कर दिया है।”

कंगना रनौत ने आगे कहा, “वह सनातन के कपड़े पहनते हैं, जिस तरह से नारंगी वस्त्र धारण करते हैं उन्होंने उसे शर्मसार किया है। वह जिस तरह की बातें महिलाओं के लिए कह रहे हैं उन्हें अपनी औरतों के प्रति दृष्टि को बदलना चाहिए। उस पर विचार करना चाहिए।”

कंगना रनौत का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ सोशल मीडिया पर छा गया। लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कई उन्हें मजबूत महिला कह रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके बयान को बकवास बता रहे हैं।  

कंगना रनौत और बाबा रामदेव में छिड़ी जुबानी जंग

बता दें, कंगना रनौत और बाबा रामदेव का विवाद नया नहीं हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समय हुई थी। जब कंगना ने Gen Z को जनरेशन गटर कहा था, इसी पर बाबा रामदेव ने कंगना की जवानी और पढ़ाई पर तंज कसा था।

बाबा रामदेव ने कहा था, “उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवानों को और Gen Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर उनकी पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।”

कंगना पहले भी दे चुकी हैं योग गुरु को जवाब

कंगना रनौत ने इसी पर पलटवार करते हुए पोस्ट किया था। कंगना ने बेहद तीखे अंदाज में कहा कि बाबा को उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में कल्पनाएं नहीं करनी चाहिए। उन्होंने लिखा- “मेरे बेडरूम या जवानी के सपने ना देखो बाबा जी, कम से कम मुझे सुप्रीम कोर्ट से कोई फटकार तो नहीं पड़ी है।”

बाबा रामदेव भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने कंगना के बयान पर जवाब दिया कि देश उनके बारे में और उनके योगदान के बारे में जानता है और वो ओछे लोगों पर टिप्पणी करके विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। अब इसी को लेकर कंगना ने फिर हमला बोला है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग