22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने दिया मामा की दूसरी शादी की खबरों पर बेबाक बयान , बोलीं- टीना और यशवर्धन से करूंगी बात

Arti Singh react Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में भांजी आरती सिंह ने बेबाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह मामी सुनीता आहूजा से बात करेंगी और टीना और यशवर्धन से भी।
2 min read
Google source verification
Arti Singh react mama Govinda and Sunita Ahuja divorce buss

आरती सिंह ने किया गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर रिएक्ट (Photo Source- Instagram/officialsunitaahuja)

Arti Singh on Govinda-Sunita Ahuja divorce buzz: गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच का रिश्ता अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में सुनीता ने फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ली जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत संग फोन कॉल पर खुलासा किया कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले थे। अब इसी को लेकर गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने बयान दिया है।

सुनीता और गोविंद के रिश्ते पर भांजी आरती का बयान

मुंबई में आरती सिंह ने पैपराजी से बात की। इस दौरान जब उनसे गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहे तलाक विवाद और हालिया बयानों पर राय मांगी, तो उन्होंने तुरंत कहा कि यह परिवार का निजी मामला है और वह अपने से बड़ों के रिश्ते के बीच नहीं बोलना चाहतीं। आरती ने कहा, “मैंने जैसा पहले भी कहा है, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती।”

आरती सिंह ने इस मामले को लेकर वीडियो और बयान बनाने वालों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “ये उनका मामला है। जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छा वाला ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार की सदस्य हूं।” 

आरती सिंह ने बताया अपनी फीलिंग करूंगी परिवार के साथ शेयर

जब आरती से पूछा गया कि इस पूरे विवाद पर उनकी निजी राय क्या है, तो उन्होंने कहा कि वह इसे कैमरे के सामने बताने के बजाय अपने परिवार के साथ शेयर करेंगी। आरती ने कहा, “मेरी जो फीलिंग है ना, मैं रात को कृष्णा को कॉल करके बताऊंगी। मेरी फीलिंग है, मैं टीना से बात करूंगी, मैं यश से बात करूंगी, मैं सुनीता मामी से बात करूंगी, मैं अपनी मम्मी से बात करूंगी। मैं अपनी फीलिंग अपने परिवार को बताऊंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं समझती, क्योंकि वो मेरी फीलिंग है।” 

आरती का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गोविंदा और सुनीता के वैवाहिक विवाद से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कोर्ट में सुनीता की मौजूदगी, उनके सार्वजनिक बयान और गोविंदा की प्रतिक्रियाओं ने इस मामले को लगातार चर्चा में बनाए रखा है।

सुनीता ने वापस ली तलाक याचिका

वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पुष्टि की है कि सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। मैनेजर के मुताबिक, दोनों के बीच कोई अलगाव नहीं है। यह याचिका करीब दो साल पहले दायर की गई थी। 

हालांकि, याचिका वापस लेने के बाद भी विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सुनीता ने हाल के दिनों में गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। इस दावे की गोविंदा या कोमल ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। सुनीता हाल ही में ‘लॉक अप: सच या सजा 2’ में नजर आई थीं, जबकि गोविंदा नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग