बॉलीवुड

TIGER ZINDA HAI: 15 दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई! जानकर हो जाएंगे हैरान..

एक के बाद सलमान की फिल्में हो रहीं है हिट।
2 min read
Jan 06, 2018
tiger zinda hai
tiger zinda hai

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार सलमान खान की फिल्म टाईगर जिन्दा है बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाल कर रही हैं। फिल्म दिन पर दिन नया रिकार्ड सेट करती जा रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म सलमान की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्म के अभी तक के कारोबार पर गौर करें तो फिल्म ने 15 दिनों में धमाकेदार 295 करोड़ का बिजनेस किया है और जल्द ही फिल्म 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। ऐसा होते ही सलमान बन जाएंगे ३०० करोड़ के सबसे बड़े सुल्तान!

Day 1 - Friday (Dec 22) - Rs 34.10 crore

Day 2 - Saturday (Dec 23) - Rs 35.30 crore

Day 3 - Sunday (Dec 24) - Rs 45.53 crore

Day 4 - Monday (Dec 25) - Rs 36.54 crore

Day 5 - Tuesday (Dec 26) - Rs 21 .60 crore

Day 6- Wednesday (Dec 27)- Rs 17.55 crore

Day 7- Thursday (Dec 28)- Rs. 15.42 crore

Day 8 - Friday (Dec 29) - Rs 11.56 crore

Day 9 - Saturday (Dec 30) - Rs 14.92 crore

Day 10- Sunday (Dec 31 )- Rs 22.23 crore

Day 11 - Monday (January 1)- Rs 18.04 crore

Day 12 - Tuesday (January 2) - Rs 7.83 crore

Day 13 - Wednesday (January 3)- Rs 5.84 crore

Day 14 - Thursday (January 4) - Rs 5.09 crore

Day 15 - Friday (January 5) - Rs 3.72 crore

टाईगर जिन्दा है की कहानी इराक में अगवा की गई 40 नर्सों पर आधारित है। जिसमें 25 नर्सें भारत की है और 15 नर्सें पाकिस्तान की। आतंकवादियों के चंगुल से इन नर्सों को छुड़ाने के लिए फिल्म में वापसी होती है रॉ एंजेट टाईगर की और आई.एस.आई एजेंट जोया की। फिल्म में बॉलीवुड का मसाला है तो ह़ॉलीवुड का एक्शन। पूरे फिल्म में सलमान ही सलमान छाये हुए हैं। फिल्म में दर्शकों को एक ओर चीज जो सबसे ज्यादा पंसद आ रही है वो है लंबे समय बाद फिल्मों में सलमान और कैटरीना की कैमस्ट्री।

गौरतलब है कि अभी तक सलमान अपनी फिल्मों को ईद के मौके पर ही रीलीज करते थे। लेकिन इस बार सलमान ने फिल्म को क्रिसमस और नए साल के मौके पर रीलीज किया। माना जा रहा है कि फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है उससे जल्द ही ये फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की फेरिस्त में भी शामिल हो जाएगी। बता दे सलमान की अभी तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान है।

Updated on:
06 Jan 2018 08:24 pm
Published on:
06 Jan 2018 05:14 pm