Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर।
Vaani Kapoor In Ujjain Mahakaleshwar Temple: एक्ट्रेस वाणी कपूर ने मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मंदिर दर्शन की कई तस्वीरें भी शेयर की, जिनमें वह पिंक साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
वायरल हो रहे एक तस्वीर में वाणी 'नंदी' के कानों में अपनी इच्छा कहती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रही हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में अमित त्रिवेदी के स्पिरिचुअल सॉन्ग 'जयकाल महाकाल' की ट्यून ऐड की।
वहीं एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जय महाकाल।"
वाणी 'चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वाणी ने 2013 में परिणीति चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'शुद्ध देसी रोमांस' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह तमिल फिल्म 'अहा कल्याणम' और हिंदी फिल्म 'बेफिक्रे' और 'वॉर' में नजर आईं।
वाणी को पिछली बार 2022 की पीरियड ड्रामा 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'खेल खेल में', 'रेड 2', 'बदतमीज गिल' और 'मंडला मर्डर्स' हैं।