बॉलीवुड

रश्मिका-विजय की शादी में पहुंचे अल्लू अर्जुन और महेश बाबू? दूल्हा-दुल्हन संग दिया पोज, वायरल फोटो का सच आया सामने

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दूल्हा-दुल्हन के साथ महेश बाबू और अल्लू अर्जुन पोज दे रहे हैं। क्या है वायरल फोटो का सच, चलिए जानते हैं।

2 min read
Feb 26, 2026
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna (सोर्स- एक्स)

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर ने तहलका मचा रखा है। फोटो में साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू और अल्लू अर्जुन भी दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई, फैंस ने इसे शादी की पहली ऑफिशियल तस्वीर मानकर शेयर करना शुरू कर दिया। लेकिन क्या ये तस्वीर असली है? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई।

क्या है वायरल तस्वीर की हकीकत? (Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding)

पहली नजर में ये फोटो बेहद असली लगती है। शादी का माहौल, पारंपरिक जोड़ा, चेहरे के हाव-भाव-सब कुछ इतना सटीक नजर आता है कि किसी को भी भ्रम हो सकता है। लेकिन गहराई से देखने पर कई लोगों ने तस्वीर में गड़बड़ियां पकड़ीं। कुछ यूजर्स ने चेहरे की बनावट और बॉडी प्रपोर्शन में असामान्य बदलावों की ओर इशारा किया। कई लोगों का कहना है कि विजय का लुक पूरी तरह से नेचुरल नहीं लग रहा था।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार की गई फोटो

दरअसल, ये तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई है। आधुनिक तकनीक के जरिए बनाई गई इस एडिटेड इमेज ने फैंस को भ्रमित कर दिया। आज के दौर में एआई टूल्स इतनी बारीकी से तस्वीरें तैयार कर रहे हैं कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक वेडिंग फोटो

26 फरवरी 2026 को कथित शादी की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक शादी की तस्वीर जारी नहीं की गई है। हालांकि दोनों सितारों ने प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां जरूर साझा की हैं। पूल पार्टी, क्रिकेट मैच और हल्दी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

खबरों के मुताबिक संगीत समारोह में रश्मिका ने फिल्म 'पुष्पा 2' के गाने 'अंगारों सा' पर डांस भी किया। फिर भी फैंस को दूल्हा-दुल्हन की आधिकारिक तस्वीर का इंतजार है।

निजी रखा गया है समारोह (Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding)

बताया जा रहा है कि ये शादी बेहद निजी रखा गई है। गेस्ट की सूची भी सीमित है, जिसमें फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, अभिनेता-निर्देशक राहुल रविंद्रन और अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन जैसे करीबी लोग शामिल हैं। परिवार और पारंपरिक रीति-रिवाजों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे ये समारोह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहा।

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

सूत्रों के मुताबिक 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के शामिल होने की उम्मीद है। फैंस को भी उम्मीद है कि इसी मौके पर कपल अपनी आधिकारिक शादी की तस्वीर साझा कर सकता है।

Published on:
26 Feb 2026 01:32 pm