बॉलीवुड

‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं’, कॉकरोच जनता पार्टी पर विवेक ओबेरॉय का बयान हुआ वायरल, तो यूजर्स ने किए कमेंट्स

Vivek Oberoi On Cockroach Janta Party: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी पर जिस तरह से बात की, उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
3 min read
Jul 17, 2026
Vivek Oberoi On Cockroach Janta Party
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर गोलमोल जवाब विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी। (फोटो सोर्स: instagram- vivekoberoi/apnaindianews24)

Vivek Oberoi On Cockroach Janta Party: अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि 23 मई को गुजरात के वडोदरा में एक इवेंट के दौरान दिया गया जवाब है। जब उनसे कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में बात की गई तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि वो एक एक्टर हैं, पॉलिटिशियन नहीं। उनकी ये बात इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई।

छात्र आंदोलन पर सवाल का विवेक ओबेरॉय ने दिया गोलमोल जवाब

इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कहा, "मैं एक अभिनेता हूं, नेता नहीं। मैं पॉलिटिकल बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। हम चीजों को देखते हैं और उनसे सीखते हैं। जिंदगी में हमें बहुत कुछ देखने और सीखने को मिल रहा है।"

हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि "मैंने देखा कि ये एक नई बात थी। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है और अलग-अलग विचारों को जगह मिलनी चाहिए। मुझे लगता है कि एक हेल्दी लोकतंत्र में हर आवाज की अपनी जगह होती है। अगर इन लोगों ने अपनी आवाज उठाई है, तो ये एक हेल्दी लोकतंत्र की निशानी है।"

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

विवेक ओबेरॉय का यही जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। एक्स (पहले ट्विटर) पर कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने उनके जवाब को "गोलमोल" बताया, तो कुछ ने उन्हें "डरपोक" और "रीढ़विहीन" तक कह दिया।

एक यूजर ने लिखा कि विवेक ने सवाल से बचने की कोशिश की, जबकि दूसरे ने तंज कसते हुए कहा कि वह अभिनेता नहीं, बल्कि नेता की तरह जवाब दे रहे हैं। कई लोगों ने यह भी लिखा कि सार्वजनिक हस्तियों को सामाजिक मुद्दों पर स्पष्ट राय रखनी चाहिए।

यूजर्स ने फिल्मों का भी किया जिक्र

ट्रोलिंग सिर्फ बयान तक सीमित नहीं रही। कुछ यूजर्स ने विवेक ओबेरॉय की आने वाली फिल्मों का जिक्र करते हुए लिखा कि ऐसे रवैये का असर उनकी फिल्मों पर भी पड़ सकता है। वहीं कुछ ने उनके पुराने किरदारों और राजनीतिक विषयों पर बनी फिल्मों का हवाला देते हुए सवाल उठाए कि जब फिल्मों में ऐसे विषयों पर काम किया जा सकता है, तो वास्तविक मुद्दों पर बोलने से परहेज क्यों?

20वें दिन में पहुंची सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

उधर, सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन में पहुंच गई। उनकी सेहत को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार उनका वजन काफी कम हो चुका है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं। इस बीच उनकी सेहत को लेकर अदालत में भी याचिका दायर की गई है।

वांगचुक ने अब तक अपना अनशन समाप्त करने से इनकार किया है और सरकार से बातचीत की मांग दोहराई है। उनके समर्थन में देश के कई राजनीतिक नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बयान से ज्यादा चर्चा ट्रोलिंग की

विवेक ओबेरॉय ने अपने बयान में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की बात जरूर की, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान उनके जवाब से ज्यादा इस बात पर गया कि उन्होंने सीधे सवाल का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। यही वजह है कि अभिनेता का वीडियो वायरल होने के साथ ही इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सिलसिला भी तेज हो गया।

Updated on:
26 Jul 2026 02:34 pm
Published on:
17 Jul 2026 11:36 am