17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी के ऊपर दिखा अजय देवगन का बिना धड़ वाला सिर, ‘धमाल 4’ के सीन में बुरे VFX ने कराई ट्रोलिंग

Dhamaal 4 Viral Scene: फिल्म धमाल 4 के एक सीन को लेकर बुरी तरह से ट्रोलिंग हो रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Dhamaal 4 Viral Scene

धमाल 4 का विवादित सीन (सोर्स- X/@jalebination

Dhamaal 4 Viral Scene: कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। हालांकि इस बार वजह फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो क्लिप है। फिल्म का करीब एक मिनट का एक सीन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वायरल क्लिप को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है और कई लोग इसे हाल के समय का सबसे कमजोर VFX वाला सीन बता रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे सीन में अजय देवगन समुद्र के बीच पानी में डूबते हुए नजर आते हैं। उनके शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी के अंदर होता है और सिर्फ चेहरा दिखाई देता है। हालांकि देखने पर ऐसा लगता है कि अजय का सिर्फ सिर सिर है, उनका धड़ नहीं है। वहीं एक नाव में बैठे संजय मिश्रा और एक छोटी बच्ची उन्हें हौसला बढ़ाते दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद अजय देवगन दो विशाल व्हेल मछलियों के ऊपर सवार होकर समुद्र से बाहर आते हैं। यही सीन सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गया है।

VFX देखकर लोगों ने उड़ाया मजाक

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों का कहना है कि पानी में अजय देवगन का चेहरा ऐसा लग रहा है जैसे किसी कार्डबोर्ड कटआउट को एडिट करके लगा दिया गया हो। कुछ यूजर्स ने उनकी एक्सप्रेशन पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि चेहरा बिल्कुल स्थिर नजर आ रहा है। वहीं कई लोगों ने यह भी लिखा कि आज के दौर में दर्शक बेहतर तकनीक की उम्मीद करते हैं, ऐसे में इस तरह का दृश्य निराश करता है।

'बेला चाओ' म्यूजिक पर भी उठे सवाल

सिर्फ VFX ही नहीं, बल्कि इस सीन में इस्तेमाल किए गए बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि समुद्र और व्हेल वाले दृश्य में 'बेला चाओ' जैसी धुन का इस्तेमाल बिल्कुल मेल नहीं खाता। उनका कहना है कि फिल्म के मूड के मुताबिक संगीत का चयन किया जाना चाहिए था।

अजय देवगन की VFX कंपनी का भी हुआ जिक्र

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात की भी चर्चा की कि अजय देवगन खुद विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ी कंपनी के मालिक हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि इस तरह के सीन पर और ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए था। कई लोगों ने ग्रीन स्क्रीन और CGI क्वालिटी को लेकर भी सवाल उठाए और फिल्म के निर्माताओं को बेहतर तकनीकी प्रस्तुति पर काम करने की सलाह दी।

स्टारकास्ट से सजी है 'धमाल 4'

'धमाल 4' में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इसके बाद 'डबल धमाल' तथा 'टोटल धमाल' जैसी फिल्में भी रिलीज हुईं। अब चौथा भाग भी दर्शकों के बीच पहुंच चुका है, लेकिन वायरल क्लिप ने फिल्म को नई बहस के केंद्र में ला दिया है।