17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रणवीर सिंह ने मांगी थी माफी’ धमाल 4 अभिनेत्री अंजलि आनंद ने सुनाया ‘रॉकी और रानी’ के सेट का किस्सा

Dhamaal 4 actress Anjali Anand: अभिनेत्री अंजली आनंद ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से का एक अनसुना किस्सा सुनाया है। उन्होंमे बताया कि रणवीर ने उनसे एक पोस्ट देखकर माफी मांगी थी। इसका बड़ा कारण भी एक्ट्रेस ने फैंस को बताया। साथ ही उन्होंने एक किस्सा और शेयर किया कि करण जौहर ने उनसे खुश होकर उनके माथे पर किस किया था।
3 min read
Google source verification
Ranveer Singh apology to dhamaal 4 actress anjali anand on Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani set

अंजलि आनंद ने किया रणवीर सिंह को लेकर खुलासा

Anjali Anand on Ranveer Singh: करण जौहर की साल 2023 की सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) आज भी अपनी शानदार कहानी और किरदारों के लिए फैंस के दिलों में बसी हुई है। हाल ही में, अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ स्टार-स्टडेड कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली उभरती हुई एक्ट्रेस अंजली आनंद (Anjali Anand) ने इस फिल्म के सेट से जुड़ा एक बेहद दिल छू लेने वाला और अनसुना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह उनके पास आए और उनसे अपनी एक बड़ी गलती के लिए माफी मांगी थी। इसका बड़ा कारण भी एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि करण जौहर ने उनसे खुश होकर उनके मांथे पर किस किया था।

रणवीर सिंह ने मांगी थी अंजलि आनंद से माफी

एक इंटरव्यू में अंजली आनंद ने बताया कि फिल्म 'रॉकी और रानी' की शूटिंग का पहला दिन उनके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने कहा, "मैंने शूटिंग शुरू होने से पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाल दी थी कि मैं इतनी बड़ी फिल्म के पहले दिन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। लेकिन सेट पर शेड्यूलिंग में हुई देरी के कारण उस दिन मेरा सीन पूरा नहीं हो पाया और उसे टाल दिया गया।" एक नए कलाकार के लिए इतने बड़े सेट पर ऐसा होना थोड़ा परेशान करने वाला होता है। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी अंजली ने कल्पना भी नहीं की थी।

रणवीर सिंह की संवेदनशीलता ने जीता दिल

अंजली ने बताया कि रणवीर सिंह ने जब उनका इंस्टाग्राम पोस्ट देखा और उन्हें शेड्यूल में हुई देरी का पता चला, तो वह खुद अंजली के पास आए। अंजली ने उस पल को याद करते हुए कहा, "रणवीर मेरे पास आए और बोले- 'मुझे बहुत खेद है सॉरी।' इस पर मैंने उनसे मजाक में कहा कि रणवीर, सिर्फ आपको और मुझे पता है कि मेरा सीन आज शूट नहीं हुआ, बाकी पूरी दुनिया तो यही सोच रही है कि मैंने आज शूटिंग कर ली है!"

अंजली ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि जो स्थिति रणवीर के नियंत्रण में नहीं थी, उन्होंने उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली और पूरी ईमानदारी से माफी मांगी। इतना ही नहीं, अगले दिन रणवीर ने यह सुनिश्चित किया कि वह अंजली के शूट के समय वहां मौजूद रहें। सीन पूरा होने के बाद रणवीर खुद टीम से फीडबैक लेने गए और वापस आकर अंजली का हौसला बढ़ाया। अंजली ने बताया कि फिल्म खत्म होने के बाद भी दोनों की यह दोस्ती बरकरार है और वह अक्सर सामाजिक समारोहों में मिलते हैं। हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर के अभिनय की तारीफ करते हुए अंजली ने कहा कि वह इस सफलता के हकदार हैं।

करण जौहर का 'माथे पर किस' और धरम जी की शायरी

रणवीर के अलावा अंजली ने सेट से दो और बेहद खास यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया, "फिल्म में मेरे एक ब्रेकआउट सीन का टेक देखकर करण जौहर सर इतने खुश हुए कि उन्होंने खुद आकर मेरे माथे पर किस किया। वह पल मैं कभी नहीं भूल सकती।" इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ बिताए समय को अनमोल बताते हुए कहा कि वह सेट पर घंटों उनके साथ बैठती थीं और धरम जी उन्हें अपनी खूबसूरत कविताएं और शायरियां सुनाते थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंजली आनंद हाल ही में निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) में नजर आई हैं, जिसमें उनके साथ अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।