17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय

Sonam Wangchuk hunger strike: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 20 दिन हो गए हैं। ऐसे में बड़े-बड़े सितारें उनके सपोर्ट में सामने आ रहे हैं और सरकार की चुप्पी को गलत बता रहे हैं। पहले आमिर खान ने एक बड़ा खुलासा किया था अब उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने भी सोनम वांगचुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और अनोखे तरीके से उन्हें सपोर्ट भी किया है।
2 min read
Google source verification
Aamir khan ex wife Kiran Rao support Sonam Wangchuk hunger strike day 20 said government silence as inhumane

किरण राव ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट

Kiran Rao support Sonam Wangchuk hunger strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का अनशन अब एक बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन था। बिगड़ते स्वास्थ्य और सरकार की तरफ से दिख रही खामोशी पर सोशल मीडिया पर लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड जगत और देश के प्रमुख शिक्षाविद खुलकर उनके समर्थन में आ रहे हैं। जहां एक तरफ आमिर खान ने भी उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई तो अब उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने भी खुलकर सोनम वांगचुक का समर्थक कर दिया है। उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और सरकार की चुप्पी पर निशाना साधा है।

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आई किरण राव

फिल्म निर्माता किरण राव ने इस संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर एकजुटता दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डिस्प्ले पिक्चर (DP) को बदलकर सोनम वांगचुक की तस्वीर लगा ली है और एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं सोनम वांगचुक और देश के उन सभी नागरिकों और छात्रों के साथ खड़ी हूं जो अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सोनम जी, नेहा, मनीष और उन सभी को मेरा सलाम जिन्होंने न्याय के लिए भूख हड़ताल की है। 19 दिन बीत जाने के बाद भी इस मुद्दे पर जो पूर्ण मौन यानी सन्नाटा छाया हुआ है, वह बेहद दुखद और अमानवीय है। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि वह प्रदर्शनकारियों से बात करें और इस गतिरोध को खत्म करें।"

आमिर खान ने साफ किया 'रैंचो' का सच

किरण राव का यह समर्थन ऐसे समय पर आया है जब उनके पूर्व पति और सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में स्पष्ट किया कि फिल्म '3 इडियट्स' का मशहूर किरदार 'रैंचो' या फुनसुख वांगडू सोनम वांगचुक के जीवन पर आधारित नहीं था। आमिर ने कहा कि फिल्म की मेकिंग के दौरान वह वांगचुक को जानते भी नही थे, लेकिन उन्होंने सोनम के काम की सराहना की और उनकी गिरती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की भी अपील की।

सोनम वांगचुक के पीछे खड़ी हुई फिल्म इंडस्ट्री

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, शिक्षा सुधारों और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर डटे सोनम वांगचुक को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। साथ ही बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी उनके साथ में खड़ी हो रही है। जीनत अमान ने वांगचुक को भारत के महानतम बुद्धिजीवियों में से एक बताते हुए अधिकारियों से बातचीत का आग्रह किया है। ओमी वैद्य यानी चतुर ने एक भावुक वीडियो में कहा, "मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू की मृत्यु हो।" नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह ने साथ में उनके नेतृत्व की तारीफ की और उनसे अपनी लंबी लड़ाई के लिए सेहत का ख्याल रखने को कहा।

सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा कि सरकार से बात करने का अनुरोध करना कभी भी देशविरोधी नहीं हो सकता। इसके अलावा अभय देओल, प्रकाश राज, मुनव्वर फारूकी और भुवन बाम जैसे डिजिटल क्रिएटर्स भी सोशल मीडिया पर वांगचुक की आवाज को बुलंद कर रहे हैं।