17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वो चाहते थे मैं IAS या IFS बनूं’, अर्चना पूरन सिंह के एक्टिंग में आने से निराश हुए थे टीचर्स, खुद किया खुलासा

Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में बताया है कि उनके टीचर्स चाहते थे कि वो IAS बनें। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके स्कूल के दिनों में शिक्षक उनके लिए बिल्कुल अलग भविष्य की कल्पना करते थे।
2 min read
Google source verification
Archana Puran Singh

अर्चना पूरन सिंह ने बताई एक्टिंग की जर्नी (सोर्स- Instagram/ archanapuransingh's profile picture archanapuransingh)

Archana Puran Singh: आज टीवी और बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार अर्चना पूरन सिंह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके स्कूल के दिनों में शिक्षक उनके लिए बिल्कुल अलग भविष्य की कल्पना करते थे। उन्हें विश्वास था कि अर्चना एक दिन देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में शामिल होकर IAS या IFS अधिकारी बनेंगी। हालांकि अर्चना ने अपनी जिंदगी के लिए एक अलग रास्ता चुना और अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया।

हाल ही में अपनी आगामी वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' के प्रमोशन के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती थीं और अपने शिक्षकों की सबसे पसंदीदा छात्राओं में गिनी जाती थीं। इसी वजह से उनके टीचर्स को पूरा भरोसा था कि वह सिविल सर्विसेज में जाएंगी और बड़ा प्रशासनिक पद संभालेंगी।

टीचर्स को था IAS या IFS बनने का भरोसा

अर्चना ने IANS से बातचीत में बताया कि उस दौर में पढ़ाई में अच्छे छात्रों के लिए IAS या IFS सबसे प्रतिष्ठित करियर विकल्प माना जाता था। उनके शिक्षक भी यही चाहते थे कि वह उसी दिशा में आगे बढ़ें। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों और अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला लिया तो उनके शिक्षक इस निर्णय से हैरान रह गए।

अभिनेत्री ने कहा कि उनके शिक्षकों को यह समझ ही नहीं आया कि कोई इतना सुरक्षित और सम्मानजनक करियर छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री जैसे अनिश्चित क्षेत्र में क्यों जाएगा। यही वजह थी कि वे उनके फैसले से निराश भी हुए।

आज अपने फैसले पर गर्व करती हैं अर्चना

अर्चना पूरन सिंह मानती हैं कि अगर उन्होंने उस समय अपने मन की बात नहीं सुनी होती तो शायद आज वह इतनी खुश नहीं होतीं। उनके मुताबिक अभिनय ने उन्हें वह पहचान, प्यार और अनुभव दिए, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। आज पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें यह पूरा सफर काफी दिलचस्प लगता है।

उन्होंने अपने पुराने शिक्षकों के लिए भावुक संदेश भी दिया। अर्चना ने कहा कि अगर आज उनके शिक्षक उन्हें देख रहे होंगे तो उन्हें जरूर महसूस होगा कि उनकी पसंदीदा छात्रा ने अपना अलग रास्ता चुना और वही उसके लिए सही साबित हुआ।

'आदर्श बाल विद्यालय' में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्चना पूरन सिंह जल्द ही प्राइम वीडियो की नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में नजर आएंगी। इस सीरीज में केके मेनन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक ऐसे स्कूल की है, जिसे सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। इस शो का प्रीमियर 24 जुलाई को होगा।