16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दो आदमी मर गए तो मर्द समाज में आतंक फैल गया, क्या बकवास है ये’, केतन अग्रवाल-सिया गोयल मामले पर फूटा हिना खान का गुस्सा

Ketan Agarwal-Siya Goyal Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस पर एक बार फिर हिना खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। हिना और रुबिना ने अपने शो में मामले पर बात की।
2 min read
Google source verification
Hina Khan On Ketan Agarwal Murder Case

हिना खान ने केतन अग्रवाल केस पर की बात (फोटो सोर्स- Instagram/realhinakhan)

Hina Khan On Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत मामले में जहां एक तरफ नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब टीवी की दो अभिनेत्रियों हिना खान, रुबिना दिलैक ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। इस मामले पर बात करते हुए हिना खान ने अपने गुस्सा जाहिर किया है।

केतन अग्रवाल की मौत मामले पर बोलीं हिना खान

दरअसल हिना खान, रुबिना दिलैक, रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक और वीडियो का प्रोमो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने केतन अग्रवाल और सिया गोयल को लेकर बात की है। इस मामले पर बात करते हुए हिना ने कहा कि वो अगर सिया की जगह होतीं तो खुद मरना ज्यादा पसंद करतीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर सिया को शादी नहीं करनी थी तो वो भाग जाती ना।

इसी के साथ ही पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियोज को देखते हुए हिना खान ने कहा कि अगर दो आदमी मर गए हैं तो पूरे मर्द समाज में आतंक फैलने की बातें कही जा रही हैं, ये क्या ही बकवास है। उन्होंने कहा कि औरत भी गलत हो सकती है और पुरुष भी गलत हो सकता है।

अभिनव शुक्ला-रुबिना ने भी कही ये बात

इस वीडियो में सबसे पहले अभिनव बोलते हैं कि केतन और सिया ट्रेक पर गए तो उसने वहां उसे धक्का दे दिया। वो मन में पूरी प्लानिंग के साथ गई थी कि उसे मार दूंगी। इसी पर रुबिना कहती है कि जरा सोचो उसके दिमाग में ये सब चल रहा था कि मैं मार दूंगी।

क्या है केतन अग्रवाल-सिया गोयल का मामला?

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल (25) को कथित तौर पर खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले में दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में तय थी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग